Entertainment News Of The Day 9th May 2022: 9 मई मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें ने सुर्खियों में जगह बनाई है। बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करके जानकारी दी है कि उन्होंने सगाई कर ली है। सलमान खान के हमशक्ल आजम अंसारी को लखनऊ पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर एक वीडियो शूट करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। हॉलीवुड की स्टार पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने पिछले साल 2021 में अपने बॉयफ्रेंड सैम असगरी के साथ सगाई की थी। अब ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। यहां पर आपको आज की ऐसी ही 5 खबरें पढ़ने को मिलेंगी। Also Read - Entertainment News Of The Day: सलमान और शाहरुख साथ में करेंगे फिल्म, सिद्धू मूसेवाला को मारने वाला तीसरा शूटर गिरफ्तार
सोनाक्षी सिन्हा ने पहनी शादी की अंगूठी
बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करके जानकारी दी है कि उन्होंने सगाई कर ली है। सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम के माध्यम से फैंस को अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई है। सोनाक्षी सिन्हा ने किस शख्स के साथ सगाई की है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है क्योंकि अदाकारा ने तस्वीरों में उस खुशकिस्मत इंसान का चेहरा नहीं दिखाया है। तस्वीरों में उस इंसान का केवल हाथ नजर आ रहा है। Also Read - भूमि पेडनेकर ने बिकिनी टॉप में दिए किलर पोज, देखें एक्ट्रेस के बोल्ड फोटोज
सलमान खान के हमशक्ल की हुई गिरफ्तारी
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के हमशक्ल आजम अंसारी को लखनऊ पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर एक वीडियो शूट करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आजम अंसारी को रविवार देर रात लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आजम अंसारी के वीडियो बनाने की वजह से सड़क पर जाम लग गया था। पब्लिक को सड़क पर गाड़ियां और बाइक चलाने में काफी दिक्कत हो रही थी। Also Read - Today TV News: बदसूरत बोलने पर भड़कीं श्रेनु पारेख, डांस दिवाने जूनियर में होगी सांवरिया की एंट्री
विजय देवरकोंडा को सामंथा रुथ प्रभु ने यूं किया बर्थडे विश
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा आज अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा को फिल्मी सितारों ने दिलचस्प अंदाज में बधाई दी है। अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ने जहां एक्टर विजय देवरकोंडा संग एक बेहद प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्हें विश किया। तो वहीं, अनन्या पांडे भी लाइगर स्टार विजय देवरकोंडा संग अपनी अनसीन सेल्फी शेयर कर उन्हें विश करती दिखीं।
कृष्णा अभिषेक ने मांगी गोविंदा से माफी
कृष्णा अभिषेक ने आखिरकार अपने मामा गोविंदा से जमाने के सामने माफी मांग ली है। मनीष पॉल के पॉडकास्ट में कृष्णा अभिषेक ने बताया है कि वो अपने मामा को बहुत मिस करते हैं। ये बात कहते हुए कृष्णा अभिषेक रो पड़े।
ब्रिटनी स्पीयर्स मंगेतर सैम असगरी संग जल्द करेंगी शादी
हॉलीवुड की स्टार पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने पिछले साल 2021 में अपने बॉयफ्रेंड सैम असगरी के साथ सगाई की थी। अब ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। वहीं, सैम असगरी के मुताबिक, उन्होंने शादी की तारीख भी तय कर दी है। सैम असगरी ने जहां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर इस बात की पुष्टि की है, वहीं ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी शादी की ड्रेस दिखाई है।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।