Entertainment News of the Day: Kashmera Shah पर बरसीं Govinda की बीवी, Anniyan Hindi Remake पर छिड़ी नई जंग

Entertainment News of the Day: बॉलीवुड फिल्म स्टार गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने अपने भांजे कृष्णा शाह की बीवी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) को खराब बहू बताया है। जबकि साउथ फिल्म निर्माता ने अन्नियन हिंदी रीमेक (Anniyan) को लेकर नई जंग छेड़ दी है।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: September 17, 2021 9:39 PM IST

Entertainment News of the Day: मनोरंजन की दुनिया में आज कई खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म स्टार गोविंदा (Govinda) और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के बीच चल रहे झगड़े को लेकर रही। जहां फिल्म स्टार गोविंदा की पत्नी ने अपने भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) को खराब बहू तक बता डाला। जबकि, दूसरी तरफ साउथ की सुपरहिट फिल्म अन्नियन के हिंदी रीमेक (Anniyan Hindi Remake) पर एक बार फिर निर्माताओं के बीच जंग छिड़ी दिखी। यहां देखें दिन भर की बड़ी खबरों की लिस्ट।

कश्मीरा शाह को गोविंदा की बीवी ने बताया 'खराब बहू'

बॉलीवुड फिल्म स्टार गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने अपने भांजे कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) के बयान ‘कौन है सुनीता?’ पर रिएक्ट करते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई। सुनीता आहूजा ने अपने भांजे की बहू कश्मीरा शाह के इस बयान पर बोलते हुए उन्हें ‘खराब बहू’ का टैग दे दिया। सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘प्रॉब्लम तब शुरू होती है जब हम एक खराब बहू घर ले आते हैं।’

अन्नियन हिंदी रीमेक को लेकर छिड़ी नई जंग

इधर, साउथ की सुपरहिट फिल्म अन्नियन के हिंदी रीमेक (Anniyan Hindi Remake) को लेकर एक बार फिर निर्देशक शंकर (Shankar) और मूल फिल्म के निर्माता वी. रविचंद्रन आमने-सामने हैं। हाल ही में फिल्म निर्माता ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि वो खुद भी इस फिल्म का हिंदी रीमेक ला रहे हैं। वी. रविचंद्रन के इस बयान के बाद एक बार फिर निर्देशक शंकर को बड़ा झटका लगने वाला है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही निर्देशक शंकर ने एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ इस फिल्म के हिंदी रीमेक का मेगा ऐलान किया था।

कंगना रनौत की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

बॉलीवुड फिल्म अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की हालिया रिलीज फिल्म थलाइवी (Thalaivi) का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ है। ये फिल्म पहले हफ्ते में सभी भाषाओं को मिलाकर कुल 6.75 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई है। जिससे फिल्म के निर्माताओं को काफी बड़ा नुकसान हुआ है। इस फिल्म को ट्रेड एक्सपर्ट्स ने डिजास्टर फिल्म का तमगा दे दिया है।

जिया खान केस में मिली आदित्य पंचोली को बड़ी राहत

दिवंगत फिल्म अभिनेत्री जिया खान (Jiah Khan) आत्महत्या मामले में सीबीआई कोर्ट ने आज एक्टर सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) को बड़ी राहत दी है। सीबीआई कोर्ट ने पीड़ित पक्ष की मांगों को ठुकरा दिया है। दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की मां ने अदालत से मांग की थी कि जिस दुपट्टे से उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की उसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही जिस फोन से एक्टर सूरज पंचोली उनकी बेटी से बात करते थे उसकी जांच अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन से करवाई जाए। सीबीआई अदालत ने तमाम दलीलें सुनने के बाद इसे रद्द कर दिया है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है से होगी मोहसिन खान-शिवांगी जोशी की छुट्टी

स्टार प्लस के सुपरहिट टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के लीड स्टार्स मोहसिन खान (Mohsin Khan) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) इस टीवी सीरियल को अलविदा करने वाले हैं। ये दोनों कलाकार अक्टूबर महीने में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करेंगे।