Entertainment News of the Day: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री 23 फरवरी के दिन बुरी खबरों के लेकर चर्चा में रही। जहां एक तरफ इंडियन आइडल के मेकर्स पर संतोष आनंद की हालत को टीआरपी के लिए भुनाने का आरोप लगा, वहीं कांची सिंह ने रोहन मेहरा के साथ ब्रेकअप की खबरों पर अपनी जुबान खोलकर फैंस को हिला डाला। आइए आपको आज की 5 बड़ी खबरें बताते हैं। Also Read - Top 10 Most Liked Hindi TV Shows By Ormax Media Week 11: Anupamaa, Imlie समेत Yeh Rishta Kya Kehlata Hai ने मारी बाजी, ये रहे Top 10 Shows
1. Kanchi Singh ने Rohan Mehra संग हुए ब्रेकअप पर खोली जुबान:
टीवी इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल कांची सिंह (Kanchi Singh) और रोहन मेहरा (Rohan Mehra) के बीच ब्रेकअप हो गया है। कांची सिंह ने मीडिया से बात करते हुए इन खबरों को सही ठहराते हुए कहा है कि उनके दिल में किसी के लिए कड़वाहट नहीं है। Also Read - Kismat Teri Song: पजेसिव गर्लफ्रेंड बनकर Shivangi Joshi ने लगाई बॉयफ्रेंड की वाट, देखें Video
2. Indian Idol 12 के मेकर्स पर भड़के फैंस:
इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के मंच पर जाने-माने गीतकार संतोष आनंद (Santosh Anand) को देखा गया, जिनकी हालत बहुत ही दयनीय नजर आई। इंडियन आइडल 12 के मेकर्स पर लोग इसलिए भड़कते दिखे कि उन्होंने इस हालत में संतोष आनंद को सेट पर बुलाकर शूटिंग की। दर्शकों का कहना है कि मेकर्स ने ऐसा केवल टीआरपी (TRP) के चलते किया है। Also Read - Aamir Khan की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सकपकाईं Kiara Advani, एक बार फिर कराएंगी टेस्ट
3. Rubina Dilaik ने किया #PawriHoRahiHai:
अदाकारा रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) जीतने के बाद दोस्तों के साथ जमकर पार्टी करती दिखीं। रुबीना दिलाइक की पार्टी में सृष्टि रोडे भी नजर आईं, जिन्होंने अदाकारा के साथ मिलकर #PawriHoRahiHai पर वीडियो बनाया। रुबीना और सृष्टि का ये मजेदार वीडियो इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
4. Jr NTR की फिल्म में दिखेंगे Vijay Sethupathi:
साउथ सिनेमा के जाने-माने कलाकार विजय सेतुपति इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। मास्टर की धमाकेदार कमाई के बाद, आमिर खानी की लाल सिंह चड्ढा को लेकर खबरों में आए विजय को लेकर न्यूज आई है कि उन्होंने जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के साथ अपनी अगली फिल्म साइन की है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) के बीच जबरदस्ट टक्कर देखने को मिलेगी।
5. Yuzvendra Chahal ने बंद की Rahul Vaidya की बोलती:
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) के लाइव में जाकर रुबीना दिलाइक को लेकर एक मजेदार कमेंट किया, जिससे उनकी बोलती बंद हो गई। युजवेंद्र ने लिखा कि रुबीना तुम्हें मिस कर रही है राहुल....।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...