Entertainment News of the Day: Nikki Tamboli ने 6 लाख रुपये लेकर छोड़ा Salman Khan का शो, Yashraj Films ने जारी की Prithviraj सहित 5 फिल्मों की रिलीज डेट

Entertainment News of the Day: बॉलीवुड लाइफ हिन्दी की इस रिपोर्ट में जानिए कि 17 फरवरी के दिन एंटरटेनमेंट जगत में किन-किन खबरों ने धमाल मचाया ?

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: February 17, 2021 9:14 PM IST

Entertainment News of the Day: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए 17 फरवरी का दिन बहुत धमाकेदार रहा। जहां सुबह-सुबह यह खबर सामने आई कि बिग बॉस 14 की प्रतियोगी निक्की तम्बोली ने 6 लाख रुपये लेकर सलमान खान के शो को बाय-बाय बोल दिया है, वहीं रात होते-होते यशराज बैनर ने अपनी 5 रुकी हुई फिल्मों की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट करके धमाका कर दिया। आइए आपको आज की 5 बड़ी खबरें बताते हैं:

1. निक्की तम्बोली ने 6 लाख रुपये लेकर छोड़ा बिग बॉस 14
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) सामने आ रहीं ताजा रिपोर्ट की मानें तो प्रतियोगी निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) ने 6 लाख रुपये लेकर सलमान खान (Salman Khan) के शो को छोड़ दिया है। मेकर्स ने निक्की तम्बोली के सामने 6 लाख रुपये का ऑफर रखकर उनसे शो को छोड़ने की बात कही थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। इसी के साथ निक्की तम्बोली फिनाले से पहले ही घर वापसी करने वाली प्रतियोगी बन चुकी हैं, जो टॉप 4 में जगह नहीं बना पायी हैं।

2. यशराज बैनर ने जारी की अपनी 5 फिल्मों की रिलीज डेट
आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) के यशराज बैनर ने कुछ देर पहले ही एक ट्वीट के माध्यम से बताया है कि वो अपनी रुकी हुई 5 फिल्मों 'पृथ्वीराज', 'जयेशभाई जोरदार', 'शमशेरा', 'बंटी और बबली 2' और 'संदीप और पिंकी फरार' को इस साल की अलग-अलग तारीखों पर रिलीज करेगा। यशराज फिल्म्स के ऐलान के बाद यह साफ है कि इस दिवाली 'पृथ्वीराज' और 'जर्सी' के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

3. नेहा पेंडसे ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब
अदाकारा नेहा पेंडसे (Neha Pendse) ने मीडिया से बात करते हुए उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है, जो बेवजह उनकी तुलना सौम्या टंडन से कर रहे हैं। नेहा पेंडसे ने कहा है कि वो एक किरदार निभा रही हैं, जो एक फनी कहानी का हिस्सा है। वो किसी कॉमेडी शो का हिस्सा नहीं हैं, जहां उन्हें जोक सुनाकर लोगों को हंसाना है। वो अच्छे से अपने किरदार को निभाने की कोशिश कर रही हैं और धीरे-धीरे वो लोगों के दिलों में जगह बना लेंगी।

4. रणवीर शौरी को हुआ कोरोना वायरस
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। रणवीर शौरी इस समय अकेले वक्त बिता रहे हैं और उन्हें बहुत ही माइल्ड कोरोना वायरस है।

5. अंकिता लोखंडे ने ब्लैक मोनोकिनी में शेयर की तस्वीरें
टीवी की जानी-मानी अदाकारा अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्लैक मोनोकिनी में तस्वीरें शेयर करके तहलका मचा दिया है। अदाकारा ब्लैक मोनोकिनी पहनकर पूल में खड़ी नजर आ रही हैं। उनकी अदाएं फैंस के दिलों को भा रही हैं और वो लगातार कमेंट करके अंकिता के हुस्न की तारीफ कर रहे हैं।