Entertainment News Of The Day 27th October: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से 27 अक्टूबर को कई दिलचस्प खबरें सामने आई हैं। जहां एक तरफ सिंगर पलक मुच्छल की शादी की खबरें सामने आई हैं तो वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह को अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया जाएगा। ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा' की सफलता के बाद रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पीएम मोदी के लिए भी की जाएगी। वहीं राणा दग्गुबाती को लेकर खबरें चल रही हैं कि साउथ के सुपरस्टार जल्द ही पापा बनने वाले हैं। यहां पर आपको आज की ऐसी ही 5 खबरें पढ़ने को मिलेंगी।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग का परचम देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लहराया है। एक्टर की शानदार एक्टिंग को सम्मानित करने के लिए साल 2022 में होने वाले माराकेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में एक्टर को अवॉर्ड दिया जाएगा।
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है। 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म वर्ल्डवाइड स्तर पर जल्द ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने वाली है। इस फिल्म की हर कोई तारीफ कर रहा है। वहीं अब खबर है कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी। हालांकि इस खबर की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि साउथ के स्टार राणा दग्गुबाती जल्द ही पापा बनने वाले हैं। फैंस जहां मिहिका बजाज की प्रेग्नेंसी की अटकलें लगा रहे हैं तो वहीं स्पॉट बॉय में दावा किया जा रहा है कि एक्टर जल्द ही इस खबर की घोषणा कर सकते हैं।
पलक मुच्छल और म्यूजिक कंपोजर मिथुन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों की शादी 6 नवंबर को होगी तो वहीं शादी की रस्में 7 नवंबर से शुरू हो जाएंगी।
साउथ के एक्टर महत राघवेन्द्र सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी के साथ फिल्म 'डबल एक्सएल' से बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। फिल्म में अपनी महत की एंट्री कैसे हुई, इस वाकये को याद करते हुए उन्होंने बताया, "मैं कमरे में इंतजार कर रहा था और मैंने सतराम को अंदर आते हुए देखा। यह पहली बार था जब हम एक-दूसरे को आमने-सामने देख रहे थे। मैं उनका अभिवादन करने के लिए उठा और उन्होंने तुरंत कहा 'यू आर श्रीकांत' और मैंने उन्हें कहा, नहीं मैं महत राघवेंद्र हूं। सतराम बस हंसे और कहा नहीं, नहीं, आप श्रीकांत श्रीवर्धन की भूमिका निभाने के लिए एकदम सटीक बैठते हैं। इस तरह हमारी पहली मुलाकात हुई। मैं निर्माताओं का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे बॉलीवुड में इतनी शानदार भूमिका दी और सोनाक्षी, हुमा और जहीर के साथ काम करना बिल्कुल अद्भुत था! यह निश्चित रूप से एक समृद्ध अनुभव रहा है।"