Entertainment News Of The Day: Salman Khan ने लिया कोरोना वैक्सीन का डोज और Neha Kakkar की भाभी बनेंगी Nikki Tamboli, यहां पढ़ें दिन की बड़ी खबरें

Entertainment News of the Day: सलमान खान (Salman Khan) ने लगवाई कोरोना वैक्सीन और निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) को डेट कर रहे हैं टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar), यहां हमारी खास रिपोर्ट में पढ़िए दिन की टॉप खबरें....

WrittenBy
By: Ravi Pareek | Published: March 24, 2021 8:19 PM IST

Entertainment News Of The Day: बुधवार को फिल्म इंडस्ट्री से कई सारी खबरें आईं। जहां बॉलीवुड के दबंग सलमान (Salman Khan) ने कोरोना वैक्सीन लगवाई, वहीं कियारा आडवाणी एक बार फिर से कोरोना टेस्ट करवाएंगी। इसके अलावा साउथ से खबर आई कि थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म 'थलापति 65' (Thalapathy 65) में फीमेल लीड के लिए पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) का नाम फाइनल कर दिया गया है। मेकर्स ने प्रोमो जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। यहां पढ़िए आपका डेली एंटरटेनमेंट न्यूज कैप्सूल...

सलमान खान ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
बीते दिनों में कई नामी सेलेब्स कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें रणबीर कपूर, आमिर खान समेत कई बड़े स्टार्स शामिल हैं। मंगलवार को एक्टर संजय दत्त ने कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। बुधवार को एक्टर सलमान खान ने भी कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है। सलमान खान ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। सलमान खान ने लिखा, 'आज मैंने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया है।' देखिए सलमान खान का ट्वीट....

नेहा कक्कड़ की भाभी बनेंगी निक्की तंबोली!
बुधवार को एक खबर ने टोनी कक्कड़ के फैंस को खुश कर दिया। खबरों की मानें तो नेहा कक्कड़ के बाद अब टोनी कक्कड़ भी फैंस को खुशखबरी दे सकते हैं। टोनी कक्कड़ बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली को डेट कर रहे हैं। दोनों एक साथ वक्त बिताते हैं तो वहीं दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के पोस्ट पर रिएक्ट करते रहते हैं। ऐसे में अफवाहों का बाजार गर्म है कि दोनों जल्द ही एक-दूसरे के साथ रिश्ते का खुलकर इजहार करने वाले हैं।

थलापति 65 में मास्टर विजय संग दिखेंगी पूजा हेगड़े
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म 'थलापति 65 (Thalapathy 65) लंबे वक्त से चर्चा में है। कभी फिल्म की कहानी चर्चा का विषय बनती है तो कभी फिल्म की कास्ट को लेकर खबरें सुर्खियां बटोरती हैं। बीते कई दिनों से फिल्म की फीमेल लीड के बारे में अलग-अलग खबरें आ रही थीं। अब मेकर्स ने एक प्रोमो के जरिए ऐलान कर दिया है कि फिल्म की फीमेल लीड पूजा हेगड़े होंगी। देखिए प्रोमो....

एक बार फिर कोरोना टेस्ट करवाएंगी कियारा आडवाणी
हाल ही में कियारा अडवाणी की अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 2' के लीड एक्टर कार्तिक आर्यन की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद कियारा ने अपना टेस्ट कराया था। मंगलवार को आमिर खान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो एक बार फिर कियारा कोरोना टेस्ट करवाएंगी। खबरों की मानें तो कियारा आडवाणी और आमिर खान एक साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी वजह से कियारा ने टेस्ट करवाने का फैसला किया है।

रुबीना दिलाइक ने गलती से बता दिया 'शक्ति' मेकर्स का पूरा प्लान
हाल ही में रुबीना दिलाइक ने ऐलान किया था कि वे शक्ति: अस्तित्व के अहसास की के दूसरे सीजन में नजर आने वाली हैं। अब रुबीना ने शो से जुड़ी बड़ी खबर लोगों के साथ शेयर कर दी है। रुबीना दिलाइक ने इस दौरान ये खुलासा भी किया है कि जल्द ही 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' में लम्बा लीप भी आने वाला है। इसके बाद से लोग शो में उनकी एंट्री को लेकर खासे एक्साइेड हैं।