Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Entertainment News of the Day: केजीएफ 3 के सीन्स को लेकर यश ने तोड़ी चुप्पी, भाषा को लेकर किच्चा सुदीप और अजय देवगन की हुई बहस

Entertainment News of the Day: अप्रैल मनोरंजन जगत से कई बड़ी खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा है। बॉलीवुड लाइफ की इस लेटेस्ट रिपोर्ट में आप इन सभी दिलचस्प खबरों को पढ़ सकते हैं।

By: Abhay  |  Published: April 27, 2022 7:02 PM IST

Entertainment News of the Day: केजीएफ 3 के सीन्स को लेकर यश ने तोड़ी चुप्पी, भाषा को लेकर किच्चा सुदीप और अजय देवगन की हुई बहस

Entertainment News Of The Day 27th April 2022: आज के दिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई खबरे सोशल मीडिया से लेकर टीवी तक छाई रही। इसमें से सबसे बड़ी खबर केजीएफ 3 को लेकर थी। साउथ के सुपर स्टार यश ने अपनी फिल्म केजीएफ 3 को लेकर खई बड़े खुलासे किए है। साथ ही दूसरी बड़ी खबर रही अजय देवगम की बेटी न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर। साथ आज देबीना बनर्जी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होती नजर आई। यहां पर आपको आज की ऐसी ही 5 खबरें पढ़ने को मिलेंगी। जो दिन भर हर जगह छाई रही।

केजीएफ 3 के सीन्स को लेकर यश ने तोड़ी चुप्पी
साउथ के सुपरस्टार यश ने अभी हाल में एक इंटरव्यू दिया है। जिसके दौरान उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म केजीएफ 3 को लेकर चर्चा की है। उन्होंने बताया कि मैंने और फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील ने केजीएफ चैप्टर 3 के लिए काफी सारे सीन्स सोचे हैं। ऐसी बहुत सारी ऐसी चीजें थीं जो हम 'चैप्टर 2' में नहीं कर पाए। इसलिए हम जानते हैं कि बहुत सारी संभावनाएं हैं।' इसे जानने के बाद फैंस केजीएफ 3 का और भी बेसर्बी से इंतजार करने लगे।

अनुपमा ने निकाला नागिन दम
ऑरमैक्स मीडिया (Ormax Media) ने साल 2022 के 16वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार भी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने हर बार की तरह नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा जमाया हुआ है। तो वहीं दूसरे नंबर अनुपमा ने कब्जा कर लिया और 'कुंडली भाग्य', 'कुमकुम भाग्य', 'गुम है किसी के प्यार में', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', और 'ये हैं चाहतें' जैसे शोज टीआरपी के टॉप 10 में अपनी धाक जमाए हुए हैं।

अजय देवगन और किच्चा सुदीप की सोशल मीडिया पर हुई बहस
'केजीएफ 2' और 'आरआरआर' जैसी फिल्में रिलीज होने के बाद से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में साउथ और बॉलीवुड के बीच में एक अलग ही डिबेट चालू हो पड़ी है। हाल ही में साउथ स्टार किच्चा सुदीप ने एक इवेंट में कह दिया था कि हिंदी अब राष्ट्रीय भाषा नहीं है और बॉलीवुड तमिल और तेलुगू में जगह बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहा है। इसको लेकर अजय देवगन ने किच्चा सुदीप को जवाब दिया है, ''किच्चा सुदीप मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फ़िल्मों को हिंदी में डब करके क्यूँ रिलीज़ करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी। जन गण मन।'

अंजलि अरोड़ा की मां ने लागई मुनव्वर फारूकी की क्लास
अंजलि अरोड़ा की मां ने मुनव्वर फारूकी जमकर क्लास लगा दी। उन्होंने अंजली से कहा, तुमको लेकर लोग बाहर खूब बातें बना रहे है। तुम्हारी वीडियो को एडिट कर के फैला रहे है। तुम मुनव्वर से दूर रहा करो। साथ ही उन्होंने अंजली से खूब सारी बातें की।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लेकर हुआ नया खुलासा
सिद्धार्थ और कियारा से जुड़े एक सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को जानकारी दी है कि, ‘सिद्धार्थ और कियारा ने साथ में मिलकर रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया है। ब्रेकअप के दौरान दोनों के बीच लड़ाई नहीं हुई। इसके बाद दोनों को लेकर चल रही कई फेक झूठी साबित हो गई।


About the Author

Abhay