Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Entertainment News of the Week: सलमान-कटरीना की 'टाइगर 3' की शूटिंग से लीक हुए सीन, तो 'गहराइयां' में दिए बोल्ड सीन्स पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी

Entertainment News of the Week: एंटरटेनमेंट की दुनिया इस हफ्ते काफी हलचल देखने को मिली। बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में इस हफ्ते की एंटरटेनमेंट की पांच दिलचस्प खबरें आप पढ़ सकते हैं।

By: Lalit Chaudhary  |  Published: February 19, 2022 8:01 AM IST

Entertainment News of the Week: सलमान-कटरीना की 'टाइगर 3' की शूटिंग से लीक हुए सीन, तो 'गहराइयां' में दिए बोल्ड सीन्स पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी

Entertainment News of the Week: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस हफ्ते ऐसी कई खबरें सामने आईं, जिन्होंने दर्शकों को काफी हैरान किया। हाल ही में दिग्गज सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी 69 का साल की उम्र में निधन हो गया। बप्पी लहरी के निधन से अभी भी पूरी इंडस्ट्री सदमे है। वहीं दूसरी सलमान खान और कटरीन कैफ की आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग से कई फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर लीक हुए हैं। यहां पर आपको आज की ऐसी ही 5 खबरें के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सभी का ध्यान अपनी और खींचने में कामयाब रही। यहां पढ़ें बीते हफ्ते की 5 बड़ी खबरें...

बप्पी लहरी का हुआ निधन
दिग्गज सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) का 69 का साल की उम्र में बुधवार को मुंबई के जुहू स्‍थ‍ित क्रिटी केयर अस्‍पताल में निधन हो गया था। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। अभी भी सोशल मीडिया पर उनके फैंस दुखी हैं और उनकी आंखें नम हैं। बप्पी लहरी से पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी इस दुनिया से अंतिम विदाई ली थी।

भूमि पेडनेकर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट
भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'बधाई दो' को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर 'बधाई दो' के बाद भूमि के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है। भूमि पेडनेकर अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'अफवाह' में दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा और अनुभव सिन्हा साथ मिलकर करेंगे।

आमिर खान ने फिर बदली 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज डेट

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) कई बार अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) की रिलीज डेट बदल चुके हैं। यह फिल्म अब दुनिया भर के सिनेमाघरों में 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। ये फिल्म इससे पहले 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी।

'गहराइयां' में दिए बोल्ड सीन्स पर दीपिका पादुकोण ने दिया बयान
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्टारर 'गहराइयां' (Gehraiyaan) अभी भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ कई बोल्ड सीन्स दिए हैं। इन बोल्ड सीन्स को लेकर दीपिका पादुकोण ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'ऐसा कभी नहीं था कि फिल्म का मकसद इंटिमेसी को बेचना है। उम्मीद है दर्शकों को फिल्म देखने के बाद इसका एहसास होगा। इंटिमेसी केवल करैक्टर और उनकी जर्नी के प्रति सच्चे होने के बारे में है। फिल्म में रियल करैक्टर, रियल रिलेशनशीप्स और रियल इमोशन्स हैं। दिखाने के लिए चीजों में से एक इंटिमेसी है और फिल्म में केवल यही चीज नहीं है।'

सलमान-कटरीना की 'टाइगर 3' की शूटिंग से लीक हुए सीन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस समय फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही है। ताजा रिपोर्ट्स में सामने आया है कि शूटिंग के फोटोज लीक हुए हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कड़ी सिक्यूरिटी होने के बाद फोटोज लीक होने के बाद से ही हंगामा मच गया है। इन पिक्स में सलमान खान मरून टी-शर्ट और ब्लैक जींस तो कटरीना कैफ ब्लैक टी-शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं। देखें ये फोटोज...


About the Author

Lalit Chaudhary