Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Entertainment News Today: बॉलीवुड प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन का मुंबई में हुआ निधन, अनीस बज्मी ने फिल्म हेरा फेरी 3 पर तोड़ी चुप्पी

Entertainment News Today: मनोरंजन जगत से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। जहां एक तरफ हिंदी फिल्मों के निर्माता नितिन मनमोहन का निधन हो गया है। वहीं दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

By: kumar sarash  |  Published: December 29, 2022 10:13 PM IST

Entertainment News Today: बॉलीवुड प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन का मुंबई में हुआ निधन, अनीस बज्मी ने फिल्म हेरा फेरी 3 पर तोड़ी चुप्पी

Entertainment News Today: एंटरटेनमेंट जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आई है। जहां एक तरफ शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म पर कैंची चला दी है। वहीं बेशर्म रंग गाने में बदलाव करने की मांग की गई है। अक्षय कुमार ने अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना को खास अंदाज में विश किया है। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। यह क्लिप इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। यहां पर आपको आज की ऐसी ही 5 खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

नितिन मनमोहन का हुआ निधन

बॉलीवुड से फिर एक दुखद खबर सामने आई है, 'बोल राधा बोल', 'दस' और कई अन्य शानदार हिंदी फिल्मों के निर्माता नितिन मनमोहन का निधन हो गया है। बीते दिनों उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके दोस्त और निर्माता कलीम खान ने इस खबर की पुष्टि की है। बताते चलें कि नितिन मनमोहन दिवंगत अभिनेता मनमोहन के बेटे थे।

अनीस बज्मी ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म हेरा फेरी 3 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म में अक्षय कुमार को रिप्लेस कर दिया है। वहीं कार्तिक आर्यन को लेकर एक खबर आई थी कि वो भी इस मूवी से आउट हो गए हैं। इस बीच डायरेक्टर अनीस बज्मी ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ी है। अनीस बज्मी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'मैंने अभी तक फिल्म साइन नहीं की है। यह मामला अभी विचाराधीन है। जब तक मैं हां नहीं कहता, तब तक कार्तिक आर्यन इन और अक्षय कुमार का इन आउट चलता ही रहेगा।'

जसमीत के. रीन ने 'डार्लिंग्स' को लेकर किया खुलासा

आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। रिलीज होने के साथ ही ये मूवी चर्चा का विषय बन गई थी। जसमीत के. रीन द्वारा निर्देशित इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट ने प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म की स्क्रिप्ट में शाहरुख खान ने भी एक सुझाव दिया। हाल ही में जसमीत के. रीन ने इस बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब शाहरुख के पास इसकी स्क्रिप्ट गई तो उनके पास बेहद मजेदार इनपुट थे।

ऋतिक रोशन और सबा आजाद की तस्वीरें हुईं वायरल

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार अक्सर एक साथ देखा गया है। इस बीच ऋतिक रोशन और सबा आजाद की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। दरअसल, सबा और ऋतिक के नए फोटो को पशमीना रोशन ने शेयर किया है। पशमीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कपल के साथ बैठे हुए एक फोटो शेयर की। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक और सबा इन दिनों यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं।

कार्तिक आर्यन ने फ्रांस से शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म शहजादा की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी मूवी फ्रेडी ओटीटी पर रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। कार्तिक आर्यन फिलहाल फ्रांस में वेकेशन मना रहे हैं। इस बीच उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो फ्रांस में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन की ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है।


About the Author

Kumar Sarash