Today Entertainment News: एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। जहां एक तरफ सुशांत सिंह राजपूत की मर्डर मिस्ट्री एक बार फिर चर्चा में है। अभिनेता की मौत के दो साल बाद मुंबई के कूपर अस्पताल के मॉर्चरी के स्टाफ के मेंबर ने दावा किया है कि सुशांत की मौत सुसाइड की वजह से नहीं हुई। वहीं, अब इन सबके बीच 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। वहीं दूसरी तरफ सुशांत की हत्या के दावे के बाद रिया चक्रवर्ती का एक पोस्ट सामने आया है, जिसे देख फैंस के होश उड़ गए हैं। यहां पर आपको आज की ऐसी ही 5 खबरें पढ़ने को मिलेंगी।
केआरके ने दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना
फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान अपने बयानों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में एक लड़की डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को अश्लील कंटेंट दिखाने को लेकर जमकर ट्रोल करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को पठान के गाने बेशर्म से जोड़ा गया है। केआरके ने बिना कुछ कहे ही इस वीडियो के द्वारा शाहरुख खान पर निशाना साधा है।
TRENDING NOW
देखें वीडियो:
This little girl is promoting #Pathaan! ?pic.twitter.com/6SqhajdoHh
— KRK (@kamaalrkhan) December 27, 2022
आलिया भट्ट ने शेयर किया वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में मां बनी हैं। इस समय वो अपना पूरा समय अपनी बेटी को दे रही हैं। वही इसी बीच आलिया का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस क्लिप में उनके शादी से लेकर बेबी के होने तक की झलकियां दिखाई गई है। सामने आए वीडियो में की एक-दो नहीं बल्कि कई सारी अनसीन तस्वीरें देखी जा सकती है। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
अनु अग्रवाल ने कही ये बात
'आशिकी' फिल्म के हिट होने के साथ फिल्म के हीरो राहुल रॉय और एक्ट्रेस अनु अग्रवाल की जिंदगी बदल गई थी। फिल्म में इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। हालांकि कुछ समय बाद ही वो इंडस्ट्री से गायब हो गई थी। हाल ही में अनु अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत की है, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने कहा, मुझे बच्चों से बहुत प्यार मिलता है। यह ईमानदार और मासूम प्यार है। प्यार की मेरी जरूरत एक अलग तरीके से पूरी होती है। यह सेक्स नहीं है। वो तो कब का खत्म हो गया।' अनु ने ये भी कहा कि प्यार में लोग आप पर अपना कब्जा करना चाहते हैं।
शिल्पी शेट्टी ने शमिता शेट्टी संग शेयर की तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इस बार शिल्पा ने अपनी बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में दोनों काफी अच्छी लग रही हैं। फैंस इन फोटोज पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। बताते चलें कि शिल्पा शेट्टी औप शमिता शेट्टी की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।
View this post on Instagram
कृति सेनॉन ने साल 2022 के बेहतरीन पलों को किया याद
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन ने साल 2022 में कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। हाल ही में एक्ट्रेस वरुण धवन की फिल्म भेड़िया में नजर आई थीं। इस मूवी में उन्होंने काफी अच्छी एक्टिंग की थी। इस बीच कृति सेनॉन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो 2022 के बेहतरीन पलों को याद करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 2022 आप शानदार थे! लेकिन मैं आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं।
View this post on Instagram
Subscribe Now
Enroll for our free updates