साउथ इंडस्ट्री से शनिवार यानी 20 दिसंबर को बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, मलयालम इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर श्रीनिवासन का निधन हो गया है. श्रीनिवासन 69 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. वह बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती और उनका इलाज चल रहा था. एक्टर के निधन की खबर सामने आते ही उनके तमाम चाहने वाले फैंस को झटका लगा है. श्रीनिवासन के फैंस और साउथ इंडस्ट्री के फैंस उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का तूफान रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ये फिल्म लगातार जबरदस्त कलेक्शन कर रही है और अब ये 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है. रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बीते शुक्रवार को 23 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हुए 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इस तरह से इस फिल्म पर जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म 'अवतारः फायर एंड ऐश' का कोई फर्क नहीं पड़ा है.
TRENDING NOW
Live Blog
Dec 20th 2025
-
10:42 pm
सोहेल खान के बर्थडे पर एक छत के नीचे आया पूरा खान परिवार, देखें वीडियो
एक्टर सोहेल खान के जन्मदिन के खास मौके पर पूरा खान परिवार एक साथ एक छत के नीचे नजर आया, जो अब किसी न किसी वजह से चर्चा में बना हुआ है. सोहेल खान के जन्मदिन के मौके पर मुंबई के बांद्रा में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें परिवार समेत कई फिल्मी सितारों ने भी शिरकत की.
View this post on InstagramView this post on InstagramView this post on Instagram -
10:05 pm
मुनव्वर फारूकी के आरोपों पर एल्विश यादव का जवाब
एल्विश यादव ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर एक बच्चे के ट्रीटमेंट के लिए डोनेशन की अपील की थी, जिसपर मुनव्वर फारूकी ने एक वीडियो शेयर कर इसे स्कैम बताया था. अब वहीं खुद पर लगे आरोपों के बाद एल्विश ने एक और वीडियो शेयर किया है.
View this post on Instagram -
9:17 pm
फिल्म 'धुरंधर' की ओटीटी डील ने भी बनाया रिकॉर्ड
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. इस फिल्म ने ओटीटी डील में रिकॉर्ड बना दिया है. मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फिल्म 'धुरंधर' की नेटफ्लिक्स के साथ 285 करोड़ रुपये की डील हुई है. बताते चलें कि 'पुष्पा 2' की डील 275 करोड़ रुपये में हुई थी और अब फिल्म 'धुरंधर' ने उससे ज्यादा की डील की है.
-
8:46 pm
शिल्पा शिंदे पर क्यों भड़के सौरभ राज जैन, एक्टर ने लगाई जमकर क्लास
-
7:42 pm
फिल्म 'द पैराडाइज' का नया पोस्टर आउट
साउथ एक्टर नानी अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिल्म 'द पैराडाइज' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. फिल्म 'द पैराडाइज' साल 2026 में 26 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
A story cannot be set in Hyderabad without Biryani ?
Introducing an all new @sampoornesh as 'Biryani' from #TheParadise ?❤️?
Jadal's Best Friend ? pic.twitter.com/iMLTQY1jgU
— THE PARADISE (@TheParadiseOffl) December 19, 2025
Subscribe Now
Enroll for our free updates
