बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरा वीकेंड पूरा कर लिया हैं. इस फिल्म का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. ये फिल्म 600 करोड़ रुपये की कमाई के करीबी पहुंच गई है. वहीं, फिल्म 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
हॉलीवुड फिल्ममेकर जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतारः फायर एंड ऐश' बीते 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. भारत में इस फिल्म को ठीक रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म 'अवतारः फायर एंड ऐश' ने शुरुआती तीन दिनों में ठीक कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, हॉलीवुड फिल्म 'अवतार 3' की कमाई पर बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' का असर पड़ा है.
TRENDING NOW
Live Blog
Dec 22nd 2025
-
11:03 pm
कब रिलीज होगा 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर?
सलमान खान की अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बॉलीवुड हंगामा के सोर्स के मुताबिक, फिल्म की टीम कुछ समय से टीजर पर काम कर रही है और अब उन्हें लगता है कि, 27 दिसंबर इस एसेट को रिलीज करने का सही समय है. ऐसे में उम्मीद है कि, सलमान खान के बर्थडे पर फिल्म का टीजर जारी हो.
-
10:03 pm
जुबीन गर्ग मौत मामले में कथित आरोपी वर्चुअली कोर्ट में हुए पेश
असम के मशहूर दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग की मौत मामले में नया अपडेट सामने आया है. 22 दिसंबर 2025 सोमवार को गुवाहाटी की जिला और सत्र अदालत में सभी 7 कथित आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया.
-
9:14 pm
शिव की शरण में पहुंची कंगना रनौत
बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत सोमवार को शिव जी की शरण में पहुंची. एक्ट्रेस ने बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग और वासुकी धाम के दर्शन किए. जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. कैप्शन में उन्होंने बताया कि, यह उनका नौवां ज्योतिर्लिंग दर्शन है और दिसंबर खत्म होने से पहले पूरे 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पूरे करने का इरादा है.
View this post on Instagram -
8:29 pm
विजय देवरकोंडा की नई फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक रिवील
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म के टाइटल और फर्स्ट लुक से पर्दा उठ चुका है. इस मूवी का नाम 'राउडी जनार्धना' है, जिसका पहला लुक देखकर आपके भी रोंगटे खडे़ हो जाएंगे.
View this post on Instagram -
7:46 pm
अवनीत कौर ने नई तस्वीरों से फैंस को रिझाया
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली एक्ट्रेस अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपने फोटोज शेयर करती रहती हैं. अवनीत कौर ने अपनी नई खूबसूरत तस्वीरों से फैंस को रिझाया है. उनकी तस्वीरों पर फैंस कमेंट कर रहे हैं.
View this post on Instagram
Subscribe Now
Enroll for our free updates