Entertainment News Live Updates: धुरंधर की सफलता के बीच फिल्म 'डॉन 3' से बाहर हुए रणवीर सिंह?

Entertainment News Today Highlights: सिनेमा और टीवी से 23 दिसंबर को कई बड़ी खबरें सामने आई हैं. सितारों की निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक तमाम अपडेट यहां पर देख सकते हैं.

By: Shashikant Mishra  |  Published: December 23, 2025 10:35 PM IST

Entertainment News Live Updates: धुरंधर की सफलता के बीच फिल्म 'डॉन 3' से बाहर हुए रणवीर सिंह?

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की स्पीड काफी तेज है. ये फिल्म भारत के साथ ही दुनिया के कई देशों में खूब देखी जा रही है और जबरदस्त कमाई कर रही है. डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने जहां भारत में 600 करोड़ रुपये की तो वर्ल्डवाइड 900 करोड़ रुपये की कमाई की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं.

फिल्म 'सैयारा' से डेब्यू करने वाले अहान पांडे मंगलवार यानी 23 दिसंबर को अपना 28वां जन्मदिन मना रहे है. एक्टर अहान पांडे के लिए साल 2025 काफी अच्छा रहा है क्योंक इस साल उनकी पहली फिल्म 'सैयारा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरस्त कमाई करते हुए 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया था.

TRENDING NOW

Live Blog

Dec 23rd 2025

  • 10:34 pm

    खत्म हुई 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग? तुषार कपूर ने दिया अपडेट

    अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. तुषार कपूर ने फिल्म के सेट से एक तस्वीरे शेयर करते हुए बताया कि, 'इस साल की शूटिंग का शेड्यूल यहीं खत्म होता है.'  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Tusshar Kapoor (@tusshark89)

  • 9:55 pm

    एकता कपूर की फिल्म में एक्शन करते दिखेंगे हर्षवर्धन राणे

    बॉलीवुड में हर्षवर्धन राणे अपनी चॉकलेटी बॉय और रोमांटिक वाली इमेज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन एक्टर अब इसे पूरी तरह से बदलने के लिए तैयार हैं. बता दें कि, हर्ष ने एकता कपूर की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'शूटआउट एट दुबई' में एंट्री कर ली है, जिसमें वह जमकर एक्शन करते नजर आएंगे.

  • 9:12 pm

    'UP 77' के खिलाफ गैंगस्टर की पत्नी ने दायर की याचिका

    गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर आधारित अपकमिंग वेब सीरीज 'UP 77' की रोक की मांग करते हुए गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचि दुबे ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. याचिका के मुताबिक, सीरीज में विकास दुबे को लेकर मानहानिकारक और सनसनीखेज कंटेंट दिखाया गया है. बता दें कि, यह सीरीज 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी.

  • 7:23 pm

    थलापति विजय और बॉबी देओल की फिल्म 9 जनवरी को होगी रिलीज

    एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पॉपुल स्टार्स थलापति विजय और बॉबी देओल की फिल्म का हिंदी में टाइटल 'जन नेता' होगा. ये फिल्म नॉर्थ इंडिया में 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.

  • 6:57 pm

    कानूनी पचड़े में फंसा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'

    कॉमेडिन कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का चौथा सीजन नेटफ्लिक्स पर शुरू हो चुका है. इसी बीच ये शो कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर विवादों में आ गया है. दरअसल, कपिल शर्मा के इस शो के दौरान बिना परमिशन के बॉलीवुड गाने का इस्तेमल किया गया और अब जिसको लेकर कानूनी पचड़े का सामना करना पड़ रहा है.

Load more