Also Read
जबसे एकता कपूर ने 'कसौटी जिंदगी के' की घोषणा की है तबसे लेकर आजतक हर कोई इसी की बात कर रहा है। शुरु होने से पहले ही जिस तरह से 'कसौटी जिंदगी की 2' को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता देखी जा रही है, उससे साफ है कि यह सीरियल भी पिछले सीजन की तरह ही सुपरहिट होने वाला है। एरिका फर्नांडीस को सबसे पहले इस सीरियल के लिए फाइनल किया गया था। इसके बाद खबरें आने लगी कि पार्थ समाथान उनके अपोजिट नजर आएंगे।
इस सीरियल का पहला टीजर सामने आ चुका है और इसमें एरिका को हम प्रेरणा के रुप में देख चुके है। एरिका के अलावा अभी तक किसी और का लुक तो सामने नहीं आया है लेकिन बीते दिनों मुंबई में हुए इस सीरियल के प्रोमो की शूटिंग के दौरान कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें पार्थ नजर आ रहे थे।
वहीं हिना खान का नाम भी इस सीरियल के लिए सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि हिना इस सीरियल में कोमोलिका का रोल अदा करने वाली है। वहीं कुछ लोग अंदाजा लगा रहे है कि कोमोलिका वाले रोल के लिए एकता ने क्रिस्टल डिसूजा को फाइनल किया है। खैर कुछ ही दिन में सीरियल के निर्माता बाकी स्टारकास्ट का भी खुलासा कर देंगे।
'कसौटी जिंदगी के' से कट गया हिना खान का पत्ता ? एकता कपूर ने कहा 'वो तो....'
बता दें कि अब इस समय सीरियल की पूरी टीम कोलकाता में है और यहां पर लगभग एक हफ्ते तक सीरियल के पहले कुछ एपिसोड्स की शूटिंग होनी है। एरिका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को साझा करके इस बात की जानकारी दी है। एरिका द्वारा साझा की गई तस्वीर में उनके हाथों में सीरियल के पहले सीन की स्क्रिप्ट नजर आ रही है, जोकि उन्हें अपने असिस्टेंट डायरेक्टर से मिली है। तस्वीर से साफ है कि कसौटी जिंदगी की के रीबूट में एरिका का नाम प्रेरणा ही होगा।
इस सीरियल की शुरुआत 10 सितम्बर से हो जाएगी और इसका प्रसारण स्टार प्लस पर रात 9 बजे से किया जाएगा। कमेंटबॉक्स में बताए कि आप इस सीरियल को देखने के लिए कितने उत्सुक है?