लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र के निधन को एक महीना बीत चुका है, लेकिन उनके जाने का गम आज भी सिनेमा जगत और उनके परिवार के लिए किसी गहरे जख्म जैसा है. ही-मैन धर्मेंद्र के चले जाने से देओल परिवार में जो सन्नाटा पसरा है, उसे शब्दों में बयां करना नामुमकिन है. इस भारी दुख के बीच उनकी बड़ी बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल धीरे-धीरे जिंदगी की पटरी पर लौटने की कोशिश कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. ईशा देओल ने हाल ही में क्रिसमस के मौके पर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है. यह दरअसल एक प्रमोशनल वीडियो है, जिसमें ईशा लाल और हरे रंग के कपड़ों में सांता कैप पहने हुए नजर आ रही हैं.
ईशा देओल ने सेलिब्रेट किया क्रिसमस
वीडियो में ईशा देओल सोफे पर बैठी मुस्कुराती दिख रही हैं, लेकिन इस मुस्कान के पीछे पिता को खोने का दर्द साफ महसूस किया जा सकता है. ईशा ने वीडियो के साथ एक बेहद प्यारा और पॉजिटिव कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा, "हम सब जानते हैं कि इस मौसम में कुछ खास खाने का मन करता है और सच कहूं तो यही इस मौसम की खुशी है. मुझे लगता है कि ऐसी चीजें चुनना जो खाने में भी अच्छी लगें और जिनसे दिल को सुकून मिले, वो बहुत काम आती हैं. चलिए, क्रिसमस के बाद बिना किसी उदासी के इस मौसम का जश्न मनाते हैं."
TRENDING NOW
View this post on Instagram
क्यों बंद किया कमेंट सेक्शन?
हैरानी की बात यह रही कि ईशा ने इस वीडियो का कमेंट सेक्शन बंद कर रखा है. मुमकिन है कि वह इस दुखद समय में किसी भी तरह की ट्रोलिंग या लोगों के सवालों से बचना चाहती हों. पिता के निधन के महज एक महीने बाद काम पर लौटने और त्योहार से जुड़ा पोस्ट डालने पर लोग अक्सर जज करने लगते हैं, शायद इसी डर से ईशा ने अपनी प्राइवेसी को प्रायोरिटी दी है. ईशा ने कुछ दिनों पहले ही एक इमोशनल पोस्ट के जरिए फैंस से एक खास गुजारिश की थी. उन्होंने बताया था कि वह अपने काम के कारण सोशल मीडिया से पूरी तरह ब्रेक नहीं ले पा रही हैं. ईशा ने लिखा था, "मैंने कुछ काम बहुत पहले से साइन किए हुए थे, जिन्हें अब पूरा करना जरूरी है. कृपया मुझे एक इंसान के तौर पर और सबसे जरूरी, एक उस बेटी के तौर पर समझें जिसने अभी-अभी अपने सबसे अनमोल पिता को खोया है. यह एक ऐसा दुख है जिससे मैं शायद कभी पूरी तरह बाहर नहीं आ पाऊंगी." ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates