बॉलीवुड इंडस्ट्री के ही-मैन धर्मेंद्र (Dharmendra) 8 दिसंबर यानी आज अपना 90वां जन्मदिन मनाते. लेकिन 24 नवंबर को वेटरन एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर उनके तमाम चाहने वाले फैंस और फैमिली के मेंबर्स यादकर इमोशनल हो रहे हैं. धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल (Esha Deol) ने अपने पापा के साथ की प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल मैसेज लिखा है. ईशा देओल ने पिता के साथ बिताए गए समय और उनके द्वारा दी गई जिंदगी की सीख को लेकर बात की है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने और क्या लिखा है.
ईशा देओल ने शेयर की पिता के साथ की तस्वीरें
ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पापा धर्मेंद्र के साथ की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ एक इमोशनल मैसेल लिखा, 'मेरे प्यारे पापा. हमारा पैक्ट, सबसे मजबूत बंधन. हम कई जन्मों सभी लोकों और उससे भी परे... हम हमेशा साथ हैं पापा. चाहे स्वर्ग हो या धरती, हम एक हैं. अभी के लिए मैंने आपको बहुत प्यार, सावधानी और कीमती तरीके से अपने दिल में छुपा रखा है. और इतना ज्यादा गहराई से रखा है ताकि जिंदगी भर आपको साथ रह सकूं. आपके साथ बताया गया जादुई बेशकीमती समय, जिंदगी की सीख, टीचिंग्स, गाइडेंस, बिना शर्त वाला प्यार, सम्मान और ताकत जो आपने अपनी बेटी के रूप में मुझे दिया है, उसे कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है और ना ही बराबरी कर सकता है.'
View this post on Instagram
ईशा देओल को याद आती हैं पापा धर्मेंद्र की ये बातें
ईशा देओल ने आगे लिखा है, 'पापा मैं आपको काफी ज्यादा याद करती हूं. आपकी गरमाहट और प्रोटेक्टिव हग मुझे आरामदायक कंबल जैसी लगती थी. आपके नरम लेकिन मजबूत हाथों को थाम रखना , जिनमें अनकहे मैसेज होते थे. आप मेरा नाम पुकारते थे और जिसके बाद हम ना जाने कितनी बात करते, हंसते और शायरियां करते थे. आपका उद्देश्य, हमेशा विनम्र रहो, खुश रहो, स्वस्थ रहो और मजबूत रहो. मैं वादा करती हूं कि बहुत गर्व और सम्मान के साथ आपकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगी. मैं कोशिश करूंगी कि आपका प्यार उन लोगों तक पहुंचाऊं जो आपको मेरी तरह प्यार करते थे. आई लव यू पापा. आपकी प्यारी बेटी, आपकी ईशा, आपकी बिट्टू.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates