टीवी के जाने-माने कलाकार मोहित रैना और मौनी रॉय की प्रेम-कहानी काफी क्यूट है। दोनों लोगों की आंखें देवो के देव महादेव सीरियल के दौरान चार हुईं और उसके बाद इन दोनों के बीच इश्क हुआ। तब से यह टीवी जोड़ा इंडस्ट्री का सबसे पसंदीदा जोड़ा बन गया। हांलाकि अब लग रहा है कि इन दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और यह लोग अलग-अलग हो गए हैं। जी हां, मिड-डे की एक खबर के अनुसार, ‘मोहित और मौनी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। यहां तक कि अगर आप इन दोनों का इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट चेक करेंगे तो पायेंगे कि इन दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो तक कर दिया है।’ [इसे भी पढ़ें- मौनी रॉय और अपने ब्रेक अप पर मोहित रैना ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा हम दोनों अब भी एकसाथ!] Also Read - सालों तक TRP लिस्ट में अपना सिक्का जमा चुकी हैं ये 11 संस्कारी बहुएं, बन चुकी हैं हर सास की ख्वाहिश
पहले यह दोनों कलाकार एक दूसरे के लिए ट्वीट भी किया करते थे। मौनी ने कई बार दोनों की साथ में फोटोज़ शेयर भी की थीं लेकिन उन्होंने अब यह फोटोज़ डिलीट कर दिए हैं। इन सारी चीजों को देखते हुए तो ऐसा ही लग रहा है कि यह लोग अब अलग हो चुके हैं। इस साल की शुरुआत में भी ऐसी खबरें आयी थीं कि इन लोगों के रास्ते जुदा हो गए हैं। बताया गया था कि दोनों लोग एक दूसरे के साथ एडजस्ट नहीं कर पा रहे हैं। कुछ समय पहले बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए मोहित ने बताया था कि, ‘यह सारी बातें बकवास है कि हम लोग एक दूसरे के साथ एडजस्ट नहीं कर पा रहे हैं। उसको अपने काम पर फोकस करने दीजिए। उसने यहां तक पहुंचने के लिए पिछले कई सालों से रात दिन काम किया है। लोग उसे बस नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। लोग किसी दूसरे इंसान की तरक्की देखकर खुश नहीं होते हैं।’ [इसे भी पढ़ें- सहेलियों के साथ अपने हुस्न का जलवा बिखेरती दिखी 'नागिन', देखिए फोटोज] Also Read - TV की Naagin अदा खान ने परिवार संग मनाया 33वां जन्मदिन, रेड ड्रेस में खूब ढाया कहर- देखें Video
Also Read - Today TV News: अनुपमा ने की चोरीछिपे शादी, टीवी की नागिन मौनी रॉय को लगा पढ़ाई का चस्का
आपका मौनी रॉय और मोहित रैना के ब्रेक-अप पर क्या कहना है ? हमें कमेंट करके जरुर बतायें।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।