फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्म 'मनमर्जियां' के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं और इन दिनों फिल्म की टीम मतलब तापसी पनू, अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल जमकर इस फिल्म के प्रमोशन्ल इंवेंट्स में बिजी है। लेकिन इस बार हम फिल्म के प्रमोशन की नहीं लेकिन इस दौरान डायरेक्टर अनुराग कश्यप के बारे में कुछ आपको बताने जा रहे हैं। बीती रात अनुराग कश्यप और उनकी पूर्व पत्नी कल्कि कोचलीन एक फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद इस दूसरे से टकरा गए और इसके बाद जो हुआ उस पर आप विश्वास नहीं कर पाएंगे। अनुराग की एक्स वाइफ कल्कि ने न सिर्फ अनुराग से अच्छे से मुलाकात की बल्कि उन्हें उछलकर गले से भी लगा लिया। ये पल कुछ ऐसा था कि मानों दो बिछड़े दोस्त बरसों बात एक दूसरे से मिले हों। इन दोनों की इस हैरान कर देने वाली केमिस्ट्री पर हम तो दंग ही रह गए। इस खास पल को वहां मौजदू फोटो जर्नलिस्ट्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
अनुराग कश्यप और कल्कि की शादी साल 2011 में हुई थी और शादी के महज दो साल बाद ही दोनों की राहें जुदा होने लगी थी। दोनों ने दाो साल बाद एक दूसरे से अलग रहने का फैसला किया था। इसके दो साल बाद दोनों ने साल 2015 में तलाक ले लिया था। लेकिन बाद इतनी आसान नहीं है। कल्कि और अनुराग की शादी से पहले दोनों ने दो साल लिव इन रिलेशनशिप में भी साथ वक्त बिताया था। कल्कि की मुलाकात अनुराग से उस वक्त हुई थी जब वो उनके साथ अपनी फिल्म 'देव डी' में काम कर रहे थे।
कल्कि से पहले अनुराग की पहली पत्नी आरती बजाज थी और दोनों का साथ में एक बच्चा भी है। लेकिन 'देव डी' के दौरान अनुराग को कल्कि से प्यार हो गया और दोनों ने अच्छा खासा वक्त साथ बिताने के बाद शादी कर ली। लेकिन इसके बाद अनुराग कश्यप और कल्कि में मतभेद होने लगे थे। इसी दौरान अनुराग का अपनी फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की स्टार हुमा कुरैशी के साथ भी नाम जुड़ा। इन अफवाहों पर कल्कि ने पूरी तरह नजरअंदाज करने की कोशिश लेकिन कहीं न कहीं ये इनके अलग होने की एक वजह बताई जाती है। खैर, अब कल्कि और अनुराग एक दूसरे को दोस्त बताते हैं और उनके इस अंदाज से भी यही लगता है कि ये दोनों ऋतिक-सुजैन की राह पर चलते हुए दिख रहे हैं। यहां हैरान करने वाली बात ये है कि ऋतिक और सुजैन के बीच एक मजबूत कड़ी उनके बच्चे हैं और यहां अनुराग-कल्कि के बीच ऐसी कोई वजह नहीं है।