बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के अगर दो सिंगल कलाकार एक साथ पार्टी में इन्जॉय करते देखे जाएं तो उसका क्या मतलब होता है, यह हम सब जानते हैं। ऐसे कई जोड़े हैं जिनकी प्रेमकहानी एक पार्टी से शुरू हुई और उन्होंने साथ में काफी लम्बा सफर तय किया। एक ऐसी ही ताजा खबर बॉलीवुड लाइफ के हाथ लगी है, जिसमें बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा को अपने सपनों का राजकुमार मिल गया है। Also Read - Arjun Kapoor Birthday: मलाइका अरोड़ा से पहले इन हसीनाओं को दिल दे चुके है अर्जुन कपूर, देखें लिस्ट
बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रही ताजा जानकारी की मानें तो हाल में जहीर इकबाल ने अपने जन्मदिन की पार्टी मुंबई के रेस्तरां में रखी थी। जहां सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, आयुष शर्मा, सूरज पंचोली और प्रनूतन बहल जैसे कलाकार पहुंचे थे। Also Read - 'नेचुरल ब्यूटी' हैं बॉलीवुड की ये 9 हसीनाएं, सुंदर दिखने के लिए नहीं लिया प्लास्टिक सर्जरी का सहारा
तो इसलिए अपने बॉयफ्रेंड बंटी सचदेवा से शादी नहीं कर पा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा !! Also Read - सोनाक्षी सिन्हा ने छोटी ड्रेस में शेयर कर दीं तस्वीरें, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल
अगर पार्टी में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी की मानें तो, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने पार्टी में काफी वक्त एक साथ गुजारा और काफी सारी बातें की। दोनों की नजदीकियों का आलम यह था कि इन्होंने डांस फ्लोर पर अपने जबरदस्त मूव्स से आग लगा डाली। सूत्र ने हमें बताया है कि जब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल डांस कर रहे थे, तब इनकी केमिस्ट्री देखने वाली थी। ऐसा लग रहा था कि इन्हें इस बात की परवाह ही नहीं थी कि इनके आस-पास सलमान खान जैसा बड़ा सुपरस्टार है, दोनों अपनी मस्ती में ही मस्त थे।
बता दें जहीर इकबाल सलमान खान के बैनर में ही बन रही 'नोटबुक' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रनूतन बहल भी हैं। हाल में ही भाईजान ने फिल्म 'नोटबुक' की रिलीज डेट का ऐलान किया है।
सोनाक्षी सिन्हा के बॉयफ्रेंड बंटी सचदेवा ने दिया दीवाली पर एक खास गिफ्ट !!
अगर सोनाक्षी सिन्हा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने इसी साल फरवरी के महीने में बंटी सचदेवा के साथ ब्रेकअप किया है। दोनों काफी समय से अच्छा रिश्ता शेयर कर रहे थे लेकिन दोनों ने इसे अचानक ही खत्म करने का फैसला ले डाला। अब देखना यह होगा कि जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा का रिश्ता कब तक चलता है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।