एक्सक्लूसिव! ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय ही नहीं बल्कि कटरीना भी चटकाएंगी दुश्मनों की हड्डियां, दिखेगा जबरदस्त एक्शन अवतार

अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर 'सूर्यवंशी'

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: May 20, 2019 5:56 PM IST

अक्षय कुमार अपनी नई फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए है। बात की जाए अक्षय की अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी की तो इसे लेकर दर्शकों के बीच अभी से ही खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसके जरिए पहली दफा रोहित और अक्षय साथ में काम करने वाले है। जहां अक्षय बॉलीवुड के एक्शन कलाकार के तौर पर जाने जाते है वहीं रोहित को एक्शन फिल्मों को बनाने में महारत तो हासिल है ही। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म में बतौर हीरोइन कटरीना कैफ के नाम की घोषणा की थी।

ऐसा नहीं है कि पहली दफा कटरीना अक्षय कुमार के साथ करेंगी। इससे पहले दोनों नमस्ते लंदन, सिंह इज किंग, हमको दीवाना कर गए जैसी फिल्मों में रोमांस करते हुए नजर आ चुके है। रोहित की फिल्म सूर्यवंशी में भी कटरीना अक्षय के साथ रोमांस करेंगी। रोहित इस फिल्म को खास बनाने के लिए तमाम तरह के इंतजाम करने में लगे हुए है। बॉलीवुड लाइफ के हाथ लगी एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक रोहित इस फिल्म के जरिए कटरीना के फैंस को जबरदस्त तोहफा देने वाले है।

(इसे भी पढ़ें- अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ में हुई ‘थंगावली’ की एंट्री, अब रोहित शेट्टी की फिल्म में होगा असली घमासान)

जी हां फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक सिर्फ अक्षय कुमार ही नहीं बल्कि कटरीना भी इस फिल्म में एक्शन करती हुई नजर आने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक कटरीना का फिल्म में एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस होने वाला है। इसके लिए कटरीना खास तरह की ट्रेनिंग भी लेंगी।

देखें इस फिल्म के पहला दमदार पोस्टर...

नीचे देखें सूर्यवंशी का दूसरा पोस्टर...

नजर आएंगे ये दमदार कलाकार

कुछ दिन पहले ही निर्माताओं ने घोषणा की थी कि इस फिल्म में नीना गुप्ता जैसी मंझी कलाकार भी नजर आने वाली है। नीना इस फिल्म में अक्षय की मां का किरदार अदा करेंगी। इसी के साथ इस फिल्म में चेन्नई एक्सप्रेस फेम निकेतन धीर भी नजर आने वाले है।

(इसे भी पढ़ें- अक्षय कुमार को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के डायरेक्टर ने छोड़ी फिल्म)

कुछ ऐसा होगा अक्षय कुमार का किरदार

अक्षय इस फिल्म में एक एटीएस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले है। इस फिल्म में वह आंतकवादियों के इरादों का खात्मा करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म की पहली झलक रोहित रणवीर सिंह स्टारर सिम्बा में दिखा ही चुके है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...