रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुआ है। दोनों की शादी को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। इंटरनेट पर इनकी शादी को लेकर तारीख तक की अफवाह फैली हुई है। लेकिन जानकारी के आपको बता दें अभी तक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की डेट तय नहीं हुई है। इन दोनों की अभी हाल में साथ वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद फैंस मानने लगे थे दोनों ने शादी कर ली है। लेकिन वो फोटो फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग खत्म होने की बाद की थी। अब इनकी शादी को लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी समने आ रही है। Also Read - Karan Johar Birthday Bash: रणबीर-आलिया की शादी से भी ग्रैंड थी करण की पार्टी, Photos देख चौंधिया जाएंगी आंखें
इस साल हो सकती है दोनों की शादी
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का इंतजार फैंस कई सालों से कर रहे है। ये दोनो काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। बीच में खबर आई थी दोनों अप्रैल में शादी करने वाले है। लेकिन आपको बता दें ये जानकारी सही नहीं है। बॉलीवुड लाइफ के पास इस खबर से जुड़ी एक एक्सक्लूसिव जानकारी हाथ लगी है। जिसमें बताया गया है कि इन दोनों की शादी अप्रैल में तो नहीं, लेकिन इस साल जरूर हो सकती है। लेकिन अभी दोनों की शादी की कोई तारीख तय नहीं है। इसके आगे सोर्स ने बताया कि ये शादी बहुत ही ग्रैंड होने वाली है। इस शादी में आपको बालीवुड के कई बड़े स्टार नजर आने वाले। बताया जाता है कि इन दोनों की शादी कोरोना के कारण आगे बढ़ गई थी। Also Read - रणबीर कपूर ने छोटे बच्चे को गोद में खिलाया, फैंस बोले- आलिया भट्ट को देखना चाहिए वीडियो
नीतू कपूर कर रही है इस खास दिन का इंतजार
सोर्स ने आगे की जानकारी देते हुए बताया की रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान इस शादी के दिन का कई दिनों से इंतजार कर रही है। वो शादी से सभी रस्मों को एकदम सही तरीके से निभाना चाहती है। आपको बताते चले की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे को साल 2018 से डेट रहे है। Also Read - Karan Johar Birthday Party Pics: मां का दामन थामकर पार्टी में पहुंचे रणबीर, नीतू कपूर के स्टाइल ने उड़ाए होश
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।
- ByAbhay
-
- | Updated: March 31, 2022 4:41 PM IST