Also Read
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पद्मावती' के प्रमोशन में बुरी तरह वयस्त हैं।
अभी कल ही मुंबई में 'पद्मावती' फिल्म का 3 डी ट्रेलर लॉन्च किया गया जिसमे दीपिका ने अचानक ही पहुचकर पत्रकारों को चौका दिया। इस फिल्म में दीपिका का किरदार रानी पद्मिनी का है, जिसे देखने के लिए फैन्स पलकें बिछाए बैठे हुए हैं। 'पद्मावती' के बाद दीपिका जिस अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने वालीं है, उस फिल्म का नाम 'सपना दीदी' तय किया गया था लेकिन हमारी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक़ अब फिल्म का नाम बदला जा सकता है। जी हाँ, इस फिल्म में अहम् किरदार निभा रहें अभिनेता इरफ़ान खान के मुताबिक़ 'सपना दीदी' टाइटल कहानी के मुताबिक सटीक नहीं बैठता जिसकी वजह से निर्माता फिल्म का नाम बदलेंगे। [इसे भी पढ़ें: भारत से फरार डॉन दाउद इब्राहिम का किरदार नहीं निभा रहे हैं इरफ़ान खान.. और ना कभी निभाएंगे!]
यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। राहीमा खान नाम की लेडी डॉन ‘सपना दीदी’ के नाम से मशहूर थीं। रहीमा ने अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम को मारने का प्लान बनाया था पर वह खुद मारी गई थीं। फिल्म में राहीमा खान उर्फ़ सपना दीदी का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रहीं है। 'पद्मावती' का काम खत्म होने के बाद दीपिका इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। 'सपना दीदी' टाइटल नाम को बदलकर कौन सा टाइटल नाम रखा जाएगा, इस बात की जानकारी हम आपको जल्द ही देंगे।[इसे भी पढ़ें:
दरअसल इरफ़ान खान अपनी आगामी फिल्म 'करीब करीब सिंगल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। मुंबई के एक प्रसिद्द होटल में जब हमारी मुलाक़ात इरफ़ान से हुई तो उन्होंने 'सपना दीदी' फिल्म में अपने किरदार और टाइटल नाम के बारे में बताया। 'हिंदी मीडियम' फिल्म की सफलता के बाद इरफ़ान की 'करीब करीब सिंगल' फिल्म का दर्शको को बेसब्री से इंतज़ार है। यह फिल्म आधुनिक संबंधों पर आधारित फिल्म है जिसमें उनके साथ मलयाली एक्ट्रेस पार्वती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में ऑनलाइन डेटिंग के विषय को उठाया गया है।