एक्सक्लूसिव: कंगना रनौत से नहीं भिड़ेंगे ऋतिक रोशन, फिर से बदली अपनी ‘सुपर 30’ की रिलीज डेट

कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेंटल है क्या' की रिलीड डेट बदली थी, जिसके बाद 'सुपर 30' के साथ उनकी भिड़ंत होने वाली थी।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: May 7, 2019 9:37 AM IST

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी ने कुछ देर पहले ही आपको यह एक्सक्लूसिव जानकारी दी है कि कंगना रनौत और राजकुमार राव की आने वाली फिल्म 'मेंटल है क्या' बॉक्स ऑफिस पर 21 जून की जगह 26 जुलाई के दिन रिलीज होगी, जिस दिन ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' रिलीज होने वाली है। साल 2019 की शुरूआत में ऋतिक और कंगना रनौत की बॉक्स ऑफिस भिड़ंत होने वाली थी लेकिन उसे किसी न किसी तरह से टाल दिया गया था।

{इसे भी पढ़ें- ऋतिक रोशन के सामने आमिर खान ने ठोकी ताल, क्रिसमस 2020 पर होगी दोनों धुरंधरों की टक्कर}

अगर बॉलीवुड लाइफ के हाथ लगी ताजा जानकारी की मानें तो 26 जुलाई के दिन भी कंगना रनौत और ऋतिक रोशन की भिड़ंत नहीं होगी। हमारे सूत्र के अनुसार फिल्म 'सुपर 30' के निर्माताओं ने आनन्द कुमार की बायोपिक फिल्म को 26 जुलाई की जगह 9 अगस्त के दिन रिलीज करने का फैसला किया है।

सूत्र ने हमें जानकारी दी है कि, ‘फिल्म सुपर 30 के निर्माताओं ने एक बार फिर से अपनी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है, जिसका आधिकारिक ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा। एकता कपूर ने इस बात का वादा किया है कि मेंटल है क्या और सुपर 30 की रिलीज के वक्त किसी प्रकार के निजी हमले नहीं होगे। भले ही ऋतिक और कंगना की फिल्में आस-पास रिलीज हो रही हो लेकिन इस बार वो नजारा देखने को नहीं मिलेगा, जैसा देखा जाता रहा है। हर कलाकार प्रमोशनल एक्टिविटी के दौरान केवल अपनी फिल्म के बारे में बात करेगा।’

{इसे भी पढ़ें- कंगना रनौत को महेश भट्ट ने बताया 'बच्ची', कहा- मेरे संस्कार मुझे...}

वैसे 'सुपर 30' के निर्माताओं ने यह फैसला लेकर सही काम किया है। इससे न केवल दोनों ही फिल्मों को सोलो रिलीज मिलेगी बल्कि इनकी कमाई में भी इजाफा देखने को मिलेगा। दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में उत्साह है, और अगर ये फिल्में अलग-अलग आती हैं तो दर्शक आराम से दोनों फिल्में देख सकते हैं। वैसे आप किस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...