ऋतिक रोशन और कंगना रनौत साल 2019 की शुरूआत में ही बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाले थे लेकिन फिल्म 'सुपर 30' के पोस्ट प्रोडक्शन की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। हालांकि अब एक बार फिर से ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है कि ऋतिक रोशन को बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत का सामना करना पड़ेगा।
{इसे भी पढ़ें- ऋतिक रोशन को जिम में बॉडी बनाते देख धड़क उठा सुजैन का दिल, कहा ‘तुम पहले से ज्यादा हॉट...’}
बॉलीवुड लाइफ के हाथ लगी एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार, कंगना रनौत अपनी नई फिल्म 'मेंटल है क्या' इस साल 21 जून के दिन रिलीज करने वाली थी, जिस दिन शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' रिलीज होने वाली है लेकिन अब कंगना अपनी फिल्म को 26 जुलाई को रिलीज करेंगी, जिस दिन ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' रिलीज होनी है।
फिल्म 'मेंटल है क्या' के निर्माताओं के इस फैसले से जहां शाहिद कपूर ने चैन की सांस ली होगी क्योंकि अब उनकी फिल्म को सोलो रिलीज मिलेगी, वहीं 'सुपर 30' के निर्माताओं की नींदें उड़ गई होगी क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन बनाम कंगना रनौत होने वाला है।
ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' भारतीय गणितज्ञ आनन्द कुमार के ऊपर आधारित है, जिन्होंने गरीब बच्चों को आईआईटी जैसे संस्थान में पहुंचाने का जिम्मा उठाया है, वहीं कंगना रनौत और राजकुमार राव की 'मेंटल है क्या' तेलुगु फिल्मकार प्रकाश के द्वारा बनाई गई है, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।
{इसे भी पढ़ें- ऋतिक रोशन के सामने आमिर खान ने ठोकी ताल, क्रिसमस 2020 पर होगी दोनों धुरंधरों की टक्कर}
फिल्म 'सुपर 30' की कहानी ने जहां दर्शकों को उत्साहित कर रखा है, वहीं 'मेंटल है क्या' के पोस्टर्स ने लोगों को सोच में डाल रखा है कि इसकी कहानी क्या होगी ? ऐसे में कहा जा सकता है कि दोनों ही फिल्मों को लेकर जबरदस्त उत्साह है और बॉक्स ऑफिस पर दोनों की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। वैसे आप 'सुपर 30' और 'मेंटल है क्या' में से किस फिल्म को देखने के लिए जाएंगे ? कमेंट करके बताइए।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...