भारत से फरार डॉन दाउद इब्राहिम का किरदार नहीं निभा रहे हैं इरफ़ान खान.. और ना कभी निभाएंगे!

डॉन दाउद इब्राहिम का किरदार नहीं निभा रहें इरफ़ान खान.. एक्सक्लूसिव

WrittenBy
By: Dharmendra Dubey | Published: October 31, 2017 8:01 PM IST

डॉन दाउद इब्राहिम का किरदार नहीं निभा रहें इरफ़ान खान.. एक्सक्लूसिव

अब तक हमारे पास यह खबर थी कि अभिनेता इरफ़ान खान दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म 'सपना दीदी' में भारत से फरार डॉन दाउद इब्राहिम का किरदार निभा रहें है। लेकिन हमारी इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहें है कि यह खबर गलत है। जी हाँ, बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए इरफ़ान खान ने बताया कि कई मीडिया रिपोर्ट में यह लिखा जा रहा है कि वे दाउद का किरदार 'सपना दीदी' फिल्म में निभा रहें है जो मात्र एक अफवाह है। इरफ़ान ने दरखास्त की है कि इस तरह की झूठी खबर को नहीं चलाया जाए। इरफ़ान 'सपना दीदी' फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहें है पर दाउद का नहीं। इरफ़ान ने यह भी कहा कि वे आगे भी कभी दाउद का किरदार नहीं करेंगे।[इसे भी पढ़ें: इरफ़ान खान की 5 ऐसी फ़िल्में जिनमे दिखा उनके अभिनय का अनोखा रंग]

बता दें कि मौक़ा था इरफ़ान की अगली फिल्म 'करीब करीब सिंगल' के प्रमोशन का। बॉलीवुड लाइफ भी इरफ़ान और फिल्म के बाकी के कास्ट का इंटरव्यू लेने पहुची हुई थी। इरफ़ान के साथ फिल्म की अभिनेत्री पार्वती भी मौजूद थी। 'हिंदी मीडियम' फिल्म के बाद इरफ़ान की 'करीब करीब सिंगल' फिल्म का दर्शको को बेसब्री से इंतज़ार है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जा चुका जिसे फैन्स ने हाथो-हाथ ले लिया है। आइए अब फिल्म को लेकर कुछ बातें कर लेतें हैं। 'करीब करीब सिंगल' आधुनिक संबंधों पर आधारित फिल्म है जिसमें उनके साथ मलयाली एक्‍ट्रेस पार्वती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में ऑनलाइन डेटिंग के विषय को उठाया गया है। 'करीब करीब सिंगल' फिल्म को बीकानेर, ऋषिकेश और गंगटोक जैसे स्थानों पर फिल्माया गया है। यह फिल्म 10 नवम्बर को रिलीज होगी।