वरुण धवन की आने वाली बिग बजट डांस फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3' से कटरीना कैफ ने आखिरी समय पर अपने हाथ पीछे खींच लिए, जिसके बाद उनके फैंस दंग रह गए। कटरीना कैफ के इस ऐलान से कुछ दिनों पहले ही वो वरुण धवन के साथ करण जौहर के चैट शो पर आई थीं, और दोनों ने बताया था कि दोनों कैसे 'स्ट्रीट डांसर 3' के लिए तैयारी कर रहे हैं।
कटरीना कैफ के ऐलान के बाद ऐसी खबरें सामने आईं कि उन्होंने ऐसा 'भारत' के चलते किया है। असल में कटरीना कैफ पिछले कुछ महीनों से सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' में व्यस्त हैं, जो इस साल ईद के मौके पर रिलीज होनी है। बताया गया कि कटरीना आने वाले कुछ महीनों तक इसी फिल्म में व्यस्त रहेंगी, जिस कारण उन्होंने वरुण धवन की फिल्म को बाय-बाय कहना ही मुनासिब समझा।
‘स्ट्रीट डांसर’ होगा वरुण धवन की बिग बजट डांस फिल्म का नाम, वीडियो जारी कर मेकर्स ने दी जानकारी
हालांकि बॉलीवुड लाइफ के हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार, कटरीना कैफ ने यह फैसला 'भारत' की वजह से नहीं बल्कि एक निजी कारण के चलते छोड़ी है। हमारे सूत्र के अनुसार, ‘कटरीना कैफ को जो किरदार ऑफर हुआ था, वो पाकिस्तानी लड़की का था। कटरीना कैफ नहीं चाहती थीं कि वो फिल्म में एक पाकिस्तानी डांसर का किरदार निभाएं। इसी के चलते उन्होंने 'स्ट्रीट डांसर 3' से किनारा कर लिया।’
कटरीना कौफ ऑन-स्क्रीन पाकिस्तानी लड़की का किरदार क्यों नहीं निभाना चाहती थीं यह तो केवल वही बता सकती हैं क्योंकि भाईजान की 'टाइगर जिंदा है' और 'एक था टाइगर' में उन्होंने पाकिस्तानी जासूस का किरदार निभाया है।
अगर 'स्ट्रीट डांसर 3' में कटरीना कैफ के रिप्लेसमेंट की बात की जाए तो वो श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही हैं। जब कटरीना ने फिल्म का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया तो 'स्ट्रीट डांसर 3' के निर्माताओं ने तुरंत ही श्रद्धा और नोरा को साइन कर लिया। बता दें श्रद्धा कपूर 'एबीसीडी 2' का भी हिस्सा रही थीं और दर्शकों को वरुण के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद आई थी। फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3' को डायरेक्टर रेमो डिसूजा बना रहे हैं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...