ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म कृष के चौथे पार्ट का सभी को इंतजार है। कृष फ्रेन्चाइजी की हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब झंडे गाड़े है। बॉक्स ऑफिस पर काबिल को मिली सफलता के बाद राकेश रोशन इस फिल्म को बनाने में देरी नहीं करना चाहते थे और वह इस बात की घोषणा करना चाहते थे कि कृष 4 जल्द ही आने वाली है। खैर इस फिल्म की कहानी पिछली फिल्मों से थोड़ा हटकर होगी। जी हाँ इस बार इस फिल्म में नया विलेन और नई हिरोइन दिख सकती है। जहाँ कृष 4 से कई नाम जुड़ चुके है वहीं हम आपके लिए इस फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प खबर लेकर आए हैं।
जी हाँ हमारे सूत्र के अनुसार नवाजुद्दीन सिद्धीकी इस बार कृष में विलेन का किरदार निभा सकते हैं। दरअसल नवाज को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है और वह इस फिल्म में विलेन का रोल अदा करने के लिए काफी एक्साइटेड है। सूत्र के मुताबिक, "राकेश रोशन, ऋतिक और इस फिल्म की पूरी टीम एक ऐसे विलेन की तलाश में थी जो ऋतिक को इस फिल्म में शारीरिक रुप से ही नहीं बल्कि मानसिक रुप से भी चुनौती दे सके। वह चाहते थे कि उन्हें एक ऐसे अभिनेता की तलाश थी जो शानदार अभिनय करता हो और इस रोल के लिए नवाजुद्दीन से बेहतर कौन हो सकता है? हम कई फिल्मों में उनके एक्शन अवतार और ग्रे साइड को देख चुके है। नवाज ने भी इस फिल्म को करने की इच्छा जताई है लेकिन अभी उन्होंने फिल्म साइन नहीं की है।" खैर देखना होगा जब इस फिल्म में नवाज और ऋतिक का आमना होगा तो कैसा धमाका होगा। [इसे भी पढ़ें- ‘कृष 4’ की कहानी का हो गया ऐलान, अब ऋतिक रोशन के सामने पानी भरते दिखेंगे बॉलीवुड के दूसरे स्टार !!]
नवाजुद्दीन का निगेटिव अवतार हम कई फिल्मों में देख चुके हैं। सलमान खान की किक हो या फिर वरुण धवन की बदलापुर...हर फिल्म में नवाजुद्दीन ने अपने अभिनय से जता दिया कि अगर अभिनय में दम है तो किसी की भी बोलती बंद की जा सकती है। बता दें कि अगले साल से इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो जाएगी और साल 2019 में ये फिल्म रिलीज होगी। कमेंटबॉक्स में हमें बताए कि कृष 4 में नवाजुद्दीन और ऋतिक को देखने के लिए आप कितने एक्साइटेड है?