नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर चल सकता है मुकदमा.. निहारिका सिंह ने की बॉलीवुड लाइफ से एक्सक्लूसिव बात

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गंदी वाली कहानी पर निहारिका सिंह का जवाब आप एक्सक्लूसिव पढ़ रहें है बॉलीवुड लाइफ पर।

WrittenBy
By: Dharmendra Dubey | Published: October 24, 2017 3:17 PM IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गंदी वाली कहानी पर निहारिका सिंह का जवाब आप एक्सक्लूसिव पढ़ रहें है बॉलीवुड लाइफ पर।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की बायोपिक किताब 'एन ऑर्डिनरी लाइफ' विवादों के कारण चर्चा में हैं। किताब में पहली बार नवाज़ ने किसी अभिनेत्री के साथ अपने रिलेशन को खुलकर परोसा है। अभिनेत्री निहारिका सिंह के साथ खुद के संबंध को नवाज़ ने बड़ी ही करीब से बताया है। किताब में निहारिका के लिए नवाज़ ने लिखा था, 'मेरा लक्ष्य भी सीधा यह था कि उसके घर जाऊँ, अपना काम करूं और निकल जाऊं। धीरे-धीरे निहारिका को मेरी चालाकी के बारे में समझ आ गई और उसने मुझसे रिश्ता खत्म कर दिया'।[इसे भी पढ़ें: निहारिका सिंह के साथ अफेयर को लेकर चर्चे में हैं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी.. रिश्ते पर खुलकर बरसे]

बॉलीवुड लाइफ से इन सारे मुद्दे पर खुलकर बात की मिस लवली निहारिका सिंह ने। हमारे एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहें है कि नवाज़ की गंदी बात पर निहारिका ने क्या कहा? बॉलीवुड लाइफ सवांददाता उर्वी पारेख से बात करते हुए निहारिका ने कहा, 'मिस लवली' फिल्म के दौरान हमारे बीच गहरे संबंध थे। हमारा रिश्ता साल 2009 में खत्म हो गया। आज वो किताब में मेरे बारे में अश्लील बातें लिखकर मुझे बदनाम कर रहें हैं। उनकी इस बात पर मुझे हँसी आती है। मुझे ऐसा लगता है की नवाज़ स्पष्ट रूप से अपनी किताब बेचना चाहतें हैं। किताब बेचने के लिए वे किसी भी महिला का अपमान करने को तैयार हैं। उन्होंने शब्दों के हेरा-फेरी कर बेकार की कहनी बनाने का काम किया है। किताब में जो भी लिखा है उसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है और ना ही मेरी सहमती से लिखा गया है। मुझे पता है कि वे एक शानदार अभिनेता है और अपना अभिनय सिर्फ बड़े पर्दे तक ही सीमित रखेंगे। फिर भी मेरी उन्हें शुभकामनाएँ। मुझे बस यही कहना है'। [इसे भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव !! मिलिए नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के बेइंतिहा मोहब्बत से..]

आपको बता दें कि जैसे ही निहारिका को किताब में लिखे हुए बातो का पता चला वैसे ही उन्हें बड़ा घात लगा। निहारिका ने तो फैसला कर लिया था कि वे नवाज़ के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगी लेकिन फिर सोचा कि पहले एक बार नवाज़ से बात करलें, उसके बाद कोई फैसला लेंगी। [इसे भी पढ़ें:

'एन ऑर्डिनरी लाइफ' किताब में नवाज़ ने निहारिका को लेकर बहोत सी अंदरुनी बातें लिखी है, जो इस लेख में लिखना सही नहीं है। फिलहाल देखतें हैं कि क्या निहारिका सिंह नवाज़ से मिल पाती है या उन पर मुकदमा दर्ज करवाएंगी?