Also Read
एकता कपूर ने अपने फैंस को 'कसौटी जिंदगी के' के रुप में एक शानदार तोहफा देने का फैसला किया है और इस सीरियल के टीजर के रिलीज होने के बाद हर कोई इस सीरियल को देखने के लिए बेताब हो चुका है। इस सीरियल में एरिका फर्नांडीस मुख्य भूमिका अदा करने वाली है। एरिका के अलावा किसी और कलाकार के नाम की घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन आए दिन इस सीरियल से जुड़ने वाले कलाकारों का नाम सामने आ रहा है।
अब तक पार्थ समाथान, हिना खान, पूजा बनर्जी, काली प्रसाद मुखर्जी और साहिल आनंद का नाम इस सीरियल से जुड़ चुका है। बात की जाए पार्थ की तो हर कोई एरिका के साथ उन्हें देखने के लिए उत्सुक है, लेकिन टीवी गलियारे से आ रही खबर की माने तो इस सीरियल के निर्माताओं से पार्थ ने ऐसी डिमांड कर दी है कि वह भी असमंजस में पड़ गए है।
बॉलीवुड लाइफ को मिली जानकारी के मुताबिक पार्थ ने इस सीरियल को करने से पहले निर्माताओं के सामने एक डिमांड रखी है कि उन्हें हिना खान से ज्यादा फीस दी जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह इस सीरियल को नहीं करेंगे।
अब आप पार्थ की इन बातों से अंदाजा लगा सकते है कि अभी तो सीरियल शुरु भी नहीं हुआ कि वह सातवें आसमान पर पहुंच गए है। वैसे देखा जाए तो एक तरह से पार्थ की ये डिमांड जायज भी है आखिरकार वह इस सीरियल में मुख्य रोल जो अदा करने वाले है। बात की जाए हिना खान की तो वह इस सीरियल में कोमोलिका वाला रोल अदा करने वाली है।
खैर हमें ये बात भी नहीं भूलनी चाहिए कि हिना खान टीवी की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक है और यही वो हसीना है जिसने सलमान खान के शो बिग बॉस के लिए सबसे ज्यादा फीस ली थी। अब ऐसे में एकता कपूर इस मसले पर क्या हल निकालेंगी ये तो देखने वाली बात होगी। वैसे आप इस सीरियल को देखने के लिए कितने उत्साहित है ? इसका जवाब कमेंटबॉक्स में जरुर दीजिएगा।