साल 2018 की शुरूआत में ही बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने दिया फैंस को बड़ा तोहफा, पढ़े यह खास खबर

बॉलीवुड लाइफ की इस खास खबर को पढ़कर आप झूम उठेंगे।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: January 30, 2018 9:44 PM IST

हम सब जानते हैं कि जब से अक्षय कुमार ने बॉलीवुड फिल्मों में काम करना शुरू किया है, तब से वो किसी भी बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ जुड़कर नहीं रहे हैं। उन्होंने लगातार नए-नए निर्देशकों के साथ काम किया है और अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि चीजें बदलने वाली हैं। खबरों की मानें तो अक्षय कुमार अब क्रि-अर्ज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर ऐसा काम करने वाले हैं कि उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

हम सब जानते हैं कि अक्षय कुमार ने क्रि-अर्ज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर रुस्तम, टॉयलेट एक प्रेम कथा और पैडमैन जैसी फिल्में बनाई हैं। इसके साथ-साथ अब वो क्रि-अर्ज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर दो नई फिल्में भी दर्शकों के सामने पेश करने वाले हैं। इसका मतलब यह हुआ कि अक्षय कुमार और क्रि-अर्ज एंटरटेनमेंट साथ में मिलकर कुल 5 फिल्में दर्शकों के सामने पेश करने वाले हैं। जिनमें न केवल दर्शकों का मनोरंजन होगा बल्कि उन्हें कुछ सीख भी मिलेगी। [इसे भी पढ़ें- सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर से लौट रही है अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की जोड़ी !!]

अगर अक्षय कुमार और क्रि-अर्ज की साथ आई फिल्मों की बात की जाए तो रुस्तम और टॉयलेट एक प्रेम कथा ने 100 करोड़ का कारोबार किया है। 9 फरवरी को आने वाली पैडमैन को लेकर भी लोगों में अच्छा खासा उत्साह है। ट्रेड मान रहा है कि वो फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जायेगी। ऐसे में अक्षय और क्रि-अर्ज की आने वाली दो नई फिल्मों से उम्मीदें काफी बढ़ जाती हैं। [इसे भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने खोला अपनी सफलता का राज़, कहा “सब बैलेंस का खेल हैं”]

देखना दिलचस्प रहेगा कि दोनों साथ में मिलकर सामाजिक मुद्दों पर ही फिल्म बनाने का फैसला लेते हैं कि इस बार कुछ अलग जॉनर की फिल्म दर्शकों के सामने पेश करते हैं। अक्की और क्रि-अर्ज एंटरटेनमेंट की यह साझेदारी देख हम तो एक ही बात कहेंगे कि देर से ही सही लेकिन बॉलीवुड में अक्षय कुमार के स्टारडम को सलाम किया जाने लगा है।