एक्सक्लूसिव: कंगना रनौत ने भुलाई दुश्मनी, शाहिद कपूर की अपकमिंग ‘कबीर सिंह’ के लिए खाली किया रास्ता

फिल्म 'रंगून' के दौरान शाहिद कपूर और कंगना रनौत के बीच अनबन की खबरें आई थीं।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: May 7, 2019 11:09 AM IST

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी ने आपको आज सुबह ही अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि अदाकारा कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेंटल है क्या' की रिलीज डेट बदल डाली है, जो अब 26 जुलाई के दिन रिलीज होगी। कंगना रनौत और राजकुमार राव की 'मेंटल है क्या' पहले शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' के साथ 21 जून के दिन रिलीज होने वाली थी।

{इसे भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव: ऋतिक रोशन की बढ़ी मुश्किलें, कंगना रनौत ने दी बॉक्स ऑफिस भिड़ंत की चुनौती}

जैसे ही कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 'मेंटल है क्या' आगे बढ़ी है, वैसे ही यह साफ हो गया है कि अब शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' को बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज मिलेगी। यह शाहिद कपूर और उनके फैन्स के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है क्योंकि शाहिद का करियर काफी लम्बे समय से डामा-डोल चल रहा है और उनकी सोलो फिल्में सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल दिखाने में नाकामयाब रही हैं। ऐसे में 'कबीर सिंह' के ऊपर शाहिद कपूर का करियर टिका हुआ है, अगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती है तो वो फिर से नम्बर गेम में वापसी कर लेंगे।

फिल्म 'कबीर सिंह' का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आया है और उसके ऊपर से अब इसे सोलो रिलीज मिलने जा रही है, इससे साफ है कि इस बार किस्मत शाहिद कपूर के साथ है। फिल्म में शाहिद कपूर उसी अवतार में दिखेंगे, जिसमें दर्शकों ने उन्हें सबसे ज्यादा प्यार दिया है। 'कमीने' और 'हैदर' में शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस काफी सराही गई थी और उम्मीद की जा रही है कि 'कबीर सिंह' मे भी वो दर्शकों को लुभाने में कामयाब रहेगी।

{इसे भी पढ़ें- खाली समय में बेटे जेन के साथ मस्ती करते नजर आए शाहिद कपूर, वायरल हुआ वीडियो}

फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी दिखाई देंगी। 'कबीर सिंह' साउथ की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से प्रेरित है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धुंआदार कमाई की थी। आप फिल्म 'कबीर सिंह' के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...