Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

सलमान खान को पसंद नहीं 'दबंग 3' की कहानी.. इसलिए फिल्म में हो रही है देरी

सलमान खान की फिल्म 'दबंग' का तीसरा पार्ट कब आएगा किसी को पता नहीं पर परेशानी कहा है, इस बात का पता चल गया है।

By: Dharmendra Dubey  |  Published: July 8, 2017 4:30 PM IST

सलमान खान को पसंद नहीं 'दबंग 3' की कहानी.. इसलिए फिल्म में हो रही है देरी

सलमान खान की फिल्म 'दबंग' का तीसरा पार्ट कब आएगा किसी को पता नहीं पर परेशानी कहा है, इस बात का पता चल गया है।

हालही में सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' रिलीज हुई है। फिल्म वो गजब नहीं कर पाई जितना की सबने सोच रखा था। दरअसल फैन्स का कहना है कि सलमान को अपना स्टारडम सलामत रखने के लिए 'वांटेड और दबंग' जैसी फिल्मे करनी होगी। दबंग से याद आया कि सभी को बेसब्री से इंतज़ार है 'दबंग 3' का। वाकई में 'दबंग और दबंग 2' फिल्म इतनी बढ़िया बनी थी कि आज भी टीवी पर आए तो नज़रे हटती नहीं। 'दबंग ' फिल्म के बाद ही सलमान को बॉलीवुड ने दबंग खान का नाम दिया। हम सब जानते है कि दबंग 3 भी जल्द ही शूट होनी होने वाली है पर हो नहीं रही, अब कही जाकर इसके पीछे की असली वजह पता चली है।

[इसे भी पढ़ें: शाहरुख़ खान की ये 3 आदतें आप नहीं जानते पर अनुष्का शर्मा जानती हैं !]

हमारी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार सलमान को 'दबंग 3' की स्क्रिप्टिंग कमज़ोर लग रही है। अभी कुछ दिनों पहले अरबाज़ खान ने सलमान को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी लेकिन सलमान को पसंद नहीं आई और उन्होंने अरबाज़ खान से स्क्रिप्टिंग पर ज्यादा काम करने के लिए कहा है। सलमान का मानना है कि 'दबंग 3' की स्क्रिप्टिंग जब तक ज़ोरदार नहीं होगी तब तक वे इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि 'ट्यूबलाइट' फ्लॉप हो चुकी है इसलिए वे अपनी अगली फिल्मो के लिए चूज़ी हो गए है।

फिलहाल सलमान खान अपनी फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' की शूटिंग में व्यस्त हैं।