Also Read
इस साल हमने कई बेहतरीन गानों को रीमेक होते हुए देखा और इनमें सबसे बेहतरीन रीमेक वर्जन का गाना रहा अभी रिलीज होने वाली जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते का गाना दिलबर। इस गाने में नोरा फतेही के बेहतरीन डांस को देख वो फिल्म रिलीज होने के पहले ही मशहूर हो चुकी हैं। अब अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव की फिल्म फन्ने खां में भी एक और आइकॉनिक गाने (गजल) को रीमेक किया जा रहा है। ये गाना है हल्का-हल्का, जिसे आप देख चुके हैं लेकिन आपने इसका मेकिंग वीडियो अभी तक नहीं देखा है।
ये मेकिंग वीडियो एक्सक्लूसिव वीडियो हमारे हाथ लगा है जिसे हम आपको दिखाने जा रहे हैं। इस गाने में ऐश्वर्या तो बेहद खूबसूरत लगी ही हैं लेकिन साथ ही उनकी फिल्म के हीरो राजकुमार राव के साथ उनकी केमिस्ट्री भी देखने लायक है और ये केमिस्ट्री गाने के शूट के वक्त सेट पर भी दिखाई दी। दोनों ने सेट पर गाने के शूट के दौरान जमकर मस्ती की और ये इस गाने के मेकिंग वीडियो में साफतौर पर दिखाई दे रही है।
गाने का मेकिंग वीडियो
अब अगर इस फिल्म की बात करें तो, ये फिल्म एक दिलचस्प कहानी लिए हुए हैं। फिल्म एक ऐसे पिता की कहानी है जो अपनी सिंगर बेटी को सक्सेसफुल और एकदम लता मंगेशकर की तरह गायिका बनाना चाहता है। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है अतुल मांजरेकर ने और ये उनकी बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म है। फिल्म मेंदिव्य दत्ता भी अहम किरदार निभा रही हैं। ये एक म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म है। जिसे राकेश ओमप्रकाश मेहरा पिक्चर्स और टी-सीरीज़ के बैनर तहत बनाया गया है। ये फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसी के साथ दर्शक लंबे अर्से बाद अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन को एक साथ देखने वाले हैं। इससे पहले आपने इन्हें एक साथ- ताल और हमारा दिल आपके पास है, में देख चुके हैं।