कैसी थी प्रियदर्शन संग राजपाल यादव की पहली मुलाकात?
How Rajpal Yadav First Meeting With Priyadarshan?: बॉलीवुड के कॉमेडी किंग राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. यह मूवी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिसके प्रमोशन में एक्टर जी-जान से जुटे हैं. इस कड़ी में उन्होंने बॉलीवुड लाइफ (Bollywood Life) की टीम से खास बातचीत की. इस इंटरव्यू में राजपाल यादव ने अपने करियर, फिल्मों और प्रियदर्शन (Priyadarshan) संग पहली मुलाकात का बड़ा ही दिलचस्प किस्सा सुनाया.
राजपाल यादव (Rajpal Yadav) आज भले ही किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब वो भी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद कर रहे थे. कहते हैं न कि, बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए पापड़ बेलने पड़ते हैं, लेकिन कॉमेडी किंग ने तो अपनी बनियान तक फड़वा ली थी वो भी खुद डायरेक्टर के हाथों...सालों बाद राजपाल ने दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन से पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा सुनाया है.
बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में राजपाल यादव ने अपने और डायरेक्शन प्रियदर्शन की पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा, 'प्रियदर्शन सर के साथ पहली बार मेरी मुलाकात साल 2004 में आई फिल्म 'हंगामा' के सेट पर हुई थी. इसके पहले प्रियदर्शन सर के साथ मैंने 'गाइड' फिल्म में भी काम किया था, लेकिन उस समय उनसे मुलाकात नहीं हुई थी. लेकिन प्रियन जी ने जब मुझे हंगामा में कास्ट किया और पहले दिन उन्होंने बोला राजपाल कम हियर और बनियान फाड़ दी मेरी और कहां जैसे ऐसे एक्ट करो जैसे वर्ल्ड कप चल रहा है और तुमने विकेट लिया है.'
राजपाल यादव ने आगे बताया कि, इसके बाद उन्होंने कहा कि, 'पूरी टीम अलग एंजॉय कर रही हैं और तुम अपना अकेले अलग एंजॉय करो.' उन्होंने आगे कहा कि, 'विस्वास करिए वो दिन है और आज 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) का और मुझे दोनों में एक इंच का भी फर्क नहीं दिखता कि दोनों फिल्मों के बीच 20 साल का गैप है. वहीं प्रियन जी से भी अभी मुलाकात हुई तो उतना ही ताजा सबकुछ है, आप रिलेशनशिप को बना नहीं सकते उसका ग्राफ अपने आप डिजाइन हो जाता है.'
आपको बता दें कि, शानदार कॉमेडी फिल्मों के लिए जानें जाने वाले मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन की जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज होने वाली है, जिसमें एक बार फिर वे राजपाल यादव (Rajpal Yadav Movies) के साथ काम कर रहे हैं. इसके पहले राजपाल डायरेक्टर प्रियदर्शन की मशहूर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया', 'मालामाल वीकली', 'भागम भाग', 'चुप चुप के', 'दे दना दन', 'ढोल', 'गरम मसाला' और 'हंगामा' जैसी कई और फिल्मों में काम कर चुके हैं. वहीं अब करीब 10 के गैप के बाद दोनों ने 'भूत बंगला' में साथ काम किया है, जिसे लेकर वो इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…