Fanney Khan Poster: रिलीज से 8 दिन पहले सामने आया नया पोस्टर, इस बार अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव समेत दिखीं पीहू

3 अगस्त, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है ये फिल्म...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: July 26, 2018 7:31 AM IST

अनिल कपूर के साथ-साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव की धमाकेदार जोड़ी अगले हफ्ते सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है। अगले हफ्ते इन कलाकारों की म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म 'फन्ने खां' रिलीज के लिए तैयार है।

बता दें कि फिल्म रिलीज से ठीक पहले निर्माताओं ने इसके नए पोस्टर को लॉन्च कर दिया गया है और इस पोस्टर में फिल्म के मुख्य किरदारों के अलग-अलग अंदाज को दिखाया गया है। जहां पिछले पोस्टर्स में आपने सिर्फ अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव को देखा वहीं नए पोस्टर में पीहू सैंड को भी खास जगह दी गई है। बता दें कि पीहू इस फिल्म के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रख रही है।

पोस्टर को ध्यान से देखा जाए तो ये अनिल कपूर की जिंदगी के अहम किस्से को बयान करती है। जहां एक टैक्सी ड्राइवर के रुप में उनको देखा जा रहा है वहीं दूसरी तरफ उनके किरदार के अंदर के गायक की झलक भी हमें साफ देखने को मिल रही है। पोस्टर में ऐश्वर्या राय बच्चन का ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है।

बात की जाए फिल्म की कहानी की तो इसमें राजकुमार राव अनिल के दोस्त है। अनिल का किरदार संगीत की दुनिया में खास मुकाम बनाना चाहता था लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया। अब वह अपनी बेटी को बड़ी गायिका बनाना चाहता है जोकि म्यूजिक डीवा बेबी सिंह की बहुत बड़ी फैन है।

PIC ALERT !! ‘दस का दम’ पर बजा ऐश्वर्या का गाना ‘मोहब्बत’, सलमान खान के चेहरे पर भी आई मुस्कुराहट

'फन्ने खां' के जरिए अतुल मांजेरकर निर्देशक के तौर पर पहली बार काम कर रहे है और यह फिल्म 3 अगस्त, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 3 अगस्त को इस फिल्म की भिंड़त तापसी पन्नू और ऋषि कपूर स्टार मुल्क से होने वाली है। इसी के साथ इस दिन इरफान खान और दलकीर सलमान की फिल्म कारवां भी रिलीज हो रही है। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताए कि आपको फन्ने खां का नया पोस्टर कैसा लगा? साथ ही ये भी बताए कि इस फिल्म को देखने के लिए आप कितने उत्साहित है?