कुछ ही दिन पहले अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव की आने वाली फिल्म 'फन्ने खां' का पहला टीजर रिलीज किया गया था। इसमें निर्माताओं ने अपने तीनों मुख्य किरदारों की बस एक-एक झलक ही दिखाई थी और दर्शक दीवाने हो उठे थे। जहां ऐश अपने ग्लैमरस अवतार में दिख रही थीं तो वहीं अनिल कपूर अपना बाजा बजाते नजर आ रहे थे और राजकुमार राव बता रहे थे कि 'फन्ने खां' का असली मतलब बताने तीनों कलाकार जल्द ही दर्शकों के पास आने वाले हैं।
आपको यह जानकर खुशी होगी कि वो दिन आ गया है जब यह तीनों कलाकार आपको 'फन्ने खां' का असली मतलब बतायेंगे। कुछ देर पहले ही फिल्म के निर्माताओं ने 'फन्ने खां' का नया पोस्टर जारी किया है और बताया है कि फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज किया जायेगा। अब बस चंद घंटों का इंतजार और रह गया है, उसके बाद आपको अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव की कहानियों सो रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा।
Trailer out tomorrow... New poster of #FanneyKhan... Stars Anil Kapoor, Aishwarya Rai Bachchan and Rajkummar Rao... Atul Manjrekar directs... 3 Aug 2018 release... #FanneyKhanTrailer pic.twitter.com/abUzViJeh8
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 5, 2018
अगर बात फिल्म 'फन्ने खां' के नए पोस्टर की करें तो इसमें अनिल कपूर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार रजनीकांत का मुखौटा लगाए नजर आ रह हैं तो ऐश के चहरे के हाव-भाव देख ऐसा लगता है कि वो अनिल कपूर के इस लुक से दंग हैं। इन दोनों के साथ-साथ राजकुमार राव भी पोस्टर पर हैं, जो एक कपड़े से अपना आधा मुंह छुपाये हुए हैं। पोस्टर देखकर फिल्म की कहानी के बारे में बहुत ज्यादा तो समझ नहीं रहा है लेकिन यह जरूर कह सकते हैं कि फिल्म में यह तीनों कलाकार कुछ गड़-बड़ छाला जरूर करेंगे।
फिल्म 'फन्ने खां' को राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने टी-सीरीज के साथ मिलकर बनाया है और इसे अतुल मांजरेकर ने डायरेक्ट किया है। आपको फिल्म का नया पोस्टर कैसा लगा ? हमें कमेंट करके जरूर बतायें...