Fanney Khan Trailer: ऐश और राजकुमार की मदद से अपनी लता को 'लता मंगेशकर' बनायेंगे अनिल कपूर, देखें वीडियो

'फन्ने खां' का टीजर देखकर आपने फिल्म की कहानी का जो अंदाजा लगाया था, वो गलत साबित हुआ है।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: July 6, 2018 1:37 PM IST

फिल्म ‘फन्ने खां’ का पहला टीजर जब रिलीज किया गया था तब हर किसी को लगा था कि अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव की आने वाली यह फिल्म इन्हीं तीनों की कहानी दर्शकों के सामने पेश करेगी। हालांकि आज फिल्म के ट्रेलर से पता लगा है कि फिल्म इन तीनों कलाकारों की कहानी नहीं बल्कि एक ऐसी लड़की की कहानी पेश करेगी, जो बड़ी गायिका बनने का सपना देखती है लेकिन अपने बढ़े हुए वजन और गलत तरीकों के कारण जमाने के सामने अपने आप को हारा हुआ महसूस करती है। फिल्म में यह लड़की आटो ड्राइवर बने अनिल कपूर की बेटी का किरदार निभाती दिखेगी।

अब आप पूछेंगे कि अगर फिल्म में अनिल कपूर एक ऑटो ड्राइवर का किरदार निभाते दिखेंगे तो फिर ऐश और राजकुमार राव कौन-कौन से किरदार निभाएंगे ? फिल्म के ट्रेलर को देखकर ऐसा लगता है कि राजकुमार राव फिल्म में अनिल कपूर के पड़ोस में रहने वाले लड़के बने हैं, जो अनिल की बेटी का सपना पूरा करने में उनका साथ देते हैं और ऐश्वर्या राय बच्चन एक मशहूर गायिका बनी हैं, जिनको किडनैप करने का प्लान अनिल और राजकुमार बनाते हैं। अब यह दोनों क्यों ऐश को किडनैप करते हैं और उससे कैसे अनिल कपूर की बेटी सफल गायिका बन सकती है, उसका अंदाजा आप नीचे ट्रेलर को देखकर लगाएं।

फिल्म 'फन्ने खां' के लिए अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन ने सालों के बाद हाथ मिलाया है। जब इस फिल्म का ऐलान किया गया था तब यह खबर सामने आई थी कि 'फन्ने खां' में इन दोनों कलाकारों का साथ में एक भी सीन नहीं होगा, जिसके बाद इनके फैंस थोड़े निराश हो गए थे। हालांकि ट्रेलर को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि दोनों कलाकार 'फन्ने खां' में एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। आपको फिल्म 'फन्ने खां' का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बतायें।

बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...