कंगना रनौत-ऋतिक रोशन के बीच छिड़ी जंग से फिर लटकी 'सुपर 30' की रिलीज, तो टूटा फैंस के सब्र का बांध, ट्वीट कर लिखा- मेरा दिल ही...

ऋतिक के इस बयान के बाद से ही उनके फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: May 9, 2019 8:07 PM IST

कंगना रनौत-ऋतिक रोशन के बीच एक बार फिर जंग छिड़ गई है। एक बार फिर इन दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने खड़ी हैं। हालांकि कुछ देर पहले ही ऋतिक रोशन ने साफ कर दिया है कि वो अपनी फिल्म 'सुपर 30' को क्लैश से बचाने और बेमतल निजी और मानसिक प्रताड़ना से बचने के लिए अपनी फिल्म की रिलीज डेट को रोक रहे हैं। ऋतिक रोशन ने ये जानकारी एक इमोशनल पोस्ट के जरिए दी है। इसके बाद से ही फिल्मी दुनिया में हंगामा मच गया है।

ऋतिक रोशन ने साफ किया है कि उनकी फिल्म तैयार है और रिलीज के इंतजार में है। लेकिन इसके लिए वो निजी और मानसिक प्रताड़ना से बचने के लिए निर्माता-निर्देशकों से अपील करना चाहते हैं कि उनकी फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया जाए। ऋतिक के इस बयान के बाद से ही उनके फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो ऋतिक के इस फैसले को सही नहीं समझते और उनसे ऐसा न करने की अपील कर रहे हैं। 'मेंटल है क्या' को लेकर नहीं थम रहा है विवाद, कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म का बदलेगा टाइटल?

ऋतिक रोशन का ट्वीट-

फैंस के ट्वीट-

फैसले के विरोध में फैंस का पक्ष

ऋतिक रोशन की इस फिल्म की रिलीज डेट काफी पहले ही 26 जुलाई फिक्स कर दी गई थी। लेकिन इसी दौरान एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' भी खिसकते-खिसकते इसी तारीख तक पहुंच गई। इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव करते-करते आखिरकार मेकर्स ने इसी दिन रिलीज करने का फैसला किया। इसके बाद से ही लगातार ये मसला चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले भी ऋतिक रोशन की ये फिल्म 25 जनवरी को कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली थी। 'सुपर 30' की रिलीज से पहले 'बैंग बैंग 2' के मूड में आए ऋतिक रोशन, फैंस को जल्दी ही मिल सकती है गुड न्यूज

हालांकि उस वक्त भी इस मेगा क्लैश को टालते हुए ऋतिक ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया था। ऋतिक की इस फिल्म को काफी लंबे समय से रिलीज का इंतजार है। लेकिन लगातार आती अड़चनों के चलते फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ती जा रही है। अब इस फिल्म की रिलीज की तारीख में एक बार फिर बदलाव होना तय है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...