Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

पाकिस्तानी ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' के फैंस को लगा बड़ा झटका, जानें भारत में कब रिलीज होगा एपिसोड 33

पाकिस्तानी ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' के सेकेंड लास्ट एपिसोड का इंतजार फैंस को बहुत समय से है. हानिया आमिर और बिलाल अब्बास को देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. आइए जानते हैं इसका नया एपिसोड कब आएगा.

By: Shreya Pandey  |  Published: March 14, 2026 10:54 PM IST

पाकिस्तानी ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' के फैंस को लगा बड़ा झटका, जानें भारत में कब रिलीज होगा एपिसोड 33
Meri Zindagi Hai tu

हानिया आमिर और बिलाल अब्बास खान का सुपरहिट पाकिस्तानी ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' इस वक्त अपने आखिरी पड़ाव पर है, लेकिन इसके लेटेस्ट एपिसोड को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त कन्फ्यूजन और हलचल मची हुई है. अगर आप भी आयरा और कमयार की कहानी के अंत का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. आइए जानते हैं एपिसोड 33 की रिलीज और उससे जुड़ी हर एक अपडेट के बारे में.

फेक एपिसोड का चक्कर और फैंस का गुस्सा

इस ड्रामे को लेकर दीवानगी इस कदर है कि कुछ यूट्यूब चैनल्स ने इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया है. 13 मार्च (शुक्रवार) को एक चैनल ने एपिसोड 33 लिखकर एक वीडियो डाल दिया. फैंस को लगा कि एपिसोड समय से पहले आ गया, लेकिन जैसे ही उन्होंने वीडियो खोला, वो फेक निकला. इसके बाद तो कमेंट सेक्शन में बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, "मुझे लगा आज इतनी जल्दी एपिसोड बिना वेट किए कैसे दे दिया?" वहीं दूसरे ने नाराजगी जताते हुए लिखा, "पता नहीं कैसा ड्रामा है जो टाइम पर अपलोड नहीं करते?" फैंस बार-बार बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं "आज एपिसोड आएगा या नहीं?"

रिलीज का नया शेड्यूल

पहले यह ड्रामा हफ्ते में दो दिन (शुक्रवार और शनिवार) आता था, जिससे फैंस का क्रेज बना रहता था. लेकिन हाल ही में मेकर्स ने शेड्यूल बदल दिया है और अब यह हफ्ते में सिर्फ एक बार ही अपलोड किया जा रहा है. यही वजह है कि फैंस को सात दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.

कब और कहां देख पाएंगे भारतीय फैंस?

घबराइए मत, रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी 14 मार्च, 2026 को एपिसोड 33 रिलीज होने वाला है. यह इस ड्रामे का सेकंड-लास्ट एपिसोड होगा. यह पाकिस्तान में रात 10:30 बजे (PKT) ARY डिजिटल पर आएगा और भारतीय दर्शक इसे ऑनलाइन रात 11:30 बजे के आसपास देख सकेंगे. चूंकि भारत में ARY डिजिटल का यूट्यूब चैनल ब्लॉक है, इसलिए इंडियन फैंस इसे 'Top Pakistani Dramas' यूट्यूब चैनल या 'Dailymotion' पर देख सकते हैं.

कहानी में क्या होगा खास?

एपिसोड 33 कहानी का टर्निंग पॉइंट होने वाला है. आयरा और कमयार के बीच की छोटी-मोटी नोकझोंक, विवाद और इमोशनल कबूलनामे इस एपिसोड में दिखाए जाएंगे. यह एपिसोड दर्शकों को उस क्लाइमेक्स की ओर ले जाएगा जिसका इंतजार दुनिया भर के फैंस कर रहे हैं. 'मेरी जिंदगी है तू' कुल 34 एपिसोड की लिमिटेड सीरीज है. शूटिंग पूरी हो चुकी है, इसलिए इसे आगे बढ़ाने की कोई गुंजाइश नहीं है. चैनल ने कंफर्म किया है कि एपिसोड 33 के बाद, इसका आखिरी एपिसोड ईद-उल-फितर के बाद ही एयर किया जाएगा. यानी कमयार और आयरा की किस्मत का फैसला देखने के लिए फैंस को अभी थोड़ा और सब्र करना होगा. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.