FIFA World Cup 2022 में नोरा फतेही के साथ डांस परफॉर्मेंस के दौरान हुई बदतमीजी, शख्स ने किया गलत जगह टच!!
FIFA World Cup Nora Fatehi Performance: फीफा फैन फेस्टिवल से नोरा फतेही का एक डांस वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने किलर डांस मूव्स दिखा रही है। इसी दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हो गया जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था।
FIFA World Cup Nora Fatehi Performance: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों अपनी फिल्म के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में खबर आई थी कि नोरा फतेही नोरा फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में परफॉर्म करने वाली है। अब इसी से जुड़ा एक वीडिया सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा डांस करती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन इसी दौरान नोरा फतेही के साथ कुछ ऐसा हो गया जिसके बारे में फैंस ने कभी सोचा नहीं था।
'साकी साकी' पर किया नोरा ने डांस
नोरा फतेही इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इसकी वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि फीफा फैन फेस्टिवल में किया गया डांस है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा 'साकी साकी' गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में नोरा अपने किलर डांस मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहे है। उनके डांस को देखने के बाद वहां मौजूद लोग भी डांस करने लगे। लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा हो गया जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। नोरा का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसके अंत में एक आदमी एक्ट्रेस के पास आता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद वो शख्स अजीब सी हरकते करने लगा। इसे देखने के बाद लोग भड़क गए। तो चलिए देखते है नोरा फतेही का ये वीडियो
नोरा का एक वीडियो और आया सामने
इस डांस वीडियो के अलावा नोरा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेही स्टेडियम में नजर आ रही है। इस वीडियो में नोरा फतेही काफी खुश भी दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि नोरा हाल ही में अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' में नजर आई थी।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
ताजा गॉसिप के लिए हमें Facebook Messenger पर फॉलो करें।