Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

फिल्म '83' से रिलीज हुआ रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक, कपिल देव के अवतार में आए नजर

10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी फिल्म 83, पढ़ि पूरी रिपोर्ट

By: Rahul Sharma  |  Published: July 6, 2019 9:45 AM IST

फिल्म '83' से रिलीज हुआ रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक, कपिल देव के अवतार में आए नजर

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है, जिस खास मौके पर फिल्म '83' के निर्माताओं उन्हें कपिल देव के अवतार में दुनिया के सामने पेश कर दिया है। फिल्म का यह पहला लुक पोस्टर जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने दुनिया के सामने पेश किया है और लिखा है, ‘देखिए फिल्म 83 से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक... फिल्म का निर्देशन कबीर खान के द्वारा किया जा रहा है और इसे 10 अप्रैल 2020 के दिन रिलीज किया जाएगा।’

{इसे भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण ने ‘छपाक’ और ‘83’ फिल्मों को लेकर किया खुलासा, अपने किरदार को लेकर कही गई बातें}

पोस्टर को देखकर आप पहली बार में रणवीर सिंह को पहचान ही नहीं पाते हैं। उन्होंने कपिल देव को अपने अंदर इस तरह से ढाला है कि आप उनकी तारीफ करने में जुट जाते हैं और सोचने लग जाते हैं कि यह कलाकार किस कैलिवर का है। रणवीर सिंह ने अपने छोटे से करियर में ऐसे-ऐसे किरदार निभाए हैं कि उनसे लगातार दर्शकों की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं। पोस्टर से लग रहा है कि फिल्म 83 उनके करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक रहने वाली है।

फिल्म '83' का निर्देशन कबीर खान जैसे डायरेक्टर कर रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को कई सारी शानदार फिल्में दी हैं। उनकी 'बजरंगी भाईजान' और 'टाइगर जिंदा है' ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कारोबार भी किया था, उम्मीद की जा रही है कि फिल्म '83' के साथ भी वो इतिहास रचने का काम करेंगे।

{इसे भी पढ़ें- '83' की शूटिंग शुरू होने के साथ ही कपिल देव से रणवीर सिंह को मिला ये स्पेशल गिफ्ट, देखें वायरल फोटो}

फिल्म '83' में रणवीर सिंह के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी, जो कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाती दिखेंगी। कुछ दिनों पहले ही यह खुलासा हुआ है कि दीपिका पादुकोण ने फिल्म '83' के लिए हां कह दी है। फिल्म में अदाकारी करने के साथ-साथ दीपिका पादुकोण फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी हैं। 'रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' जैसी सफल फिल्में देने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर से साथ नजर आएंगे, जिस कारण दर्शकों में अलग तरह का ही उत्साह है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...