Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Ghooskhor Pandat Controversy: 'घूसखोर पंडित' के नाम पर मचा बवाल, HC पहुंचा मामला तो बदल गई फिल्म की पहचान!

Ghooskhor Pandat: मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म 'घूसखोर पंडित' पिछले काफी दिनों से विवाद में है. फिल्म को लेकर बैन की मांग हो रही है, इसी बीच इस मामले में नया अपडेट सामने आया है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: February 10, 2026 7:42 PM IST

Ghooskhor Pandat Controversy: 'घूसखोर पंडित' के नाम पर मचा बवाल, HC पहुंचा मामला तो बदल गई फिल्म की पहचान!

Ghooskhor Pandat Controversy: बॉलीवुड में अक्सर नाम ही विवाद की सबसे बड़ी जड़ बन जाती है. ऐसा ही कुछ इन दिनों दिग्गज कलाकार मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की अपकमिंग फिल्म 'घूसकोर पंडित' (Ghooskhor Pandat) को लेकर देखने को मिल रहा है. जिसे नीरज पांडे प्रोड्यूस कर रहे हैं. जैसे ही नेटफ्लिक्स की इस चर्चित फिल्म के टाइटल की अनाउंसमेंट हुई वैसे ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया कि मेकर्स ने ऐसा टाइटल चुना जो कथित तौर पर ब्राह्मण समुदाय को बदनाम करता है. ऐसे में फेडरेशन ऑफ वेसटर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने हाल ही में फिल्म पर बैन लगाने की मांग की थी. हालांकि, अब मूवी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

भारी विवाद के बाद मेकर्स ने लिया ये फैसला

पिछले काफी समय से फिल्म को लेकर खूब विवाद देखने को मिल रहा है, यहां तक की मूवी के टाइटल को लेकर कई FIR भी दर्ज हो चुकी है और लगातार फिल्म के बैन की मांग उठ रही है. इसी बीच 'घूसखोर पंडित' (Ghooskhor Pandat Update) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि, नेटफ्लिक्स ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया है कि मनोज बाजपेयी की इस मूवी के मेकर्स ने अपनी फिल्म का नाम बदलने का फैसला लिया है. बता दें कि, ये फैसला लगातार फिल्म को लेकर हो रहे विवाद के चलते लिया गया है.

फिल्म पर रोक की मांग का कोर्ट ने किया निपटारा

नेटफ्लिक्स ने दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) को जानकारी दी है कि, वो अपकमिंग फिल्म 'घूसखोर पंडित' का नाम बदलने जा रहे हैं. कंपनी की ओर से पेश वकील ने कोर्ट में बताया कि फिल्म से जुड़े सभी प्रमोशनल मटेरियल को सोशल मीडिया से पहले ही हटा लिया गया है. इस दलील के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म 'घूसखोर पंडित' की रिलीज और स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका का निपटारा कर दिया.

याचिकाकर्ता ने लगाया था ये आरोप

आपको बता दें कि, याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि, मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee Movie) स्टारर फिल्म 'घूसखोर पंडित' टाइटल और प्रस्तावित सामग्री मानहानिकारक है और साम्प्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है. वहीं ट्रोलर्स काकहना है कि, 'पंडत' (Pandat) शब्द का यूज जो आमतौर पर ब्राह्मण सरनेम से जुड़ा होता है, नेगेटिव सोच को मजबूत करता है और शायद बुरा भी हो सकता है. हालांकि, भारी बवाल के बाद अब इस मूवी को लेकर चल रहा विवाद थमता नजर आ रहा है.