हम सब जानते हैं कि बॉलीवुड में एक समय सलमान खान और कटरीना कैफ का प्यार कितना फेमस था? दोनों के बारे में लोग जानने के लिए कितने आतुर रहते थे? दोनों का प्यार फिल्मों के सेट से परवान चढ़ा और जल्द ही इश्क का खुमार दोनों के दिमाग पर चढ़ गया। देखते ही देखते कटरीना कैफ बॉलीवुड के भाईजान की जान बन गयीं लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों के बीच का रिश्ता खत्म हो गया। इस रिश्ते के खत्म होने की वजह थे रणबीर कपूर। बताया जाता है कि फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ के सेट पर कटरीना की रणबीर से नज़दीकियां बढ़ीं और सलमान खान से दूरियां। इसके बाद सलमान खान और कटरीना कैफ अलग हो गये। [इसे भी पढ़ें- अक्षय कुमार की ऑनस्क्रीन बीबी का दिखा कातिलाना अंदाज, बिकनी पहन उतरी स्वीमिंग पूल में, देखें वीडियो]
कटरीना कैफ के साथ अपने ब्रेक-अप के बाद सलमान खान ज़िंदगी में आगे तो बढ़ गये लेकिन कहीं न कहीं उनके दिल में कटरीना कैफ के लिए एक अहम जगह बनी ही रही। इस बात का सबूत ब्रेक-अप के बाद सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में कटरीना कैफ की मौजूदगी थी। इस बात को कटरीना कैफ ने भी हमेशा माना है कि उनका और सलमान खान के परिवार का एक अलग रिश्ता है जिसको परिभाषित नहीं किया जा सकता है। सलमान खान के परिवार के अवाला कटरीना का सलमान खान के साथ भी एक अलग ही रिश्ता है जिसे परिभाषित नही किया जा सकता है। इस बात पर तब और भी मोहर लग गयी जब हाल में कटरीना कैफ और सलमान खान की अलगी फिल्म ‘टाइगर ज़िंदा है’ की घोषणा की गयी है। [इसे भी पढ़ें- साल 2017 में इन 5 फिल्मों को लेकर आ रहे हैं बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन !!]
कहा जा रहा है कि कटरीना कैफ के करियर के लिए यह फिल्म किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं होने वाली है। फिल्म इन दोनों की ही सुपरहिट फिल्म ‘एक था टाइगर’ की सीक्वल होगी। फिल्म को सुल्तान फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर डायरेक्ट करेंगे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म न केवल कटरीना कैफ के करियर में एक अहम रोल निभा सकती है बल्कि उनके निजी जीवन में भी बढ़ा रोल अदा कर सकती है। रणबीर कपूर के साथ ब्रेक-अप के बाद कटरीना भी अपनी जिंदगी में अकेली हैं और सलमान खान से बेहतर उनको साथी इस समय कहां मिल सकता है ? तो आप लोगों को क्या लगता है क्या वाकही यह फिल्म कटरीना कैफ और सलमान खान के लिए रिश्ते के लिए संजीवनी बूटी का काम कर सकती है ?