Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Filmfare Awards 2024 Winner List Out: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में किसने मारी बाजी? यहां देखें पूरी लिस्ट

Filmfare Awards 2024 Winner List Out: 69वें ह्यूडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में इस बार जवान से लेकर एनिमल समेत कई फिल्मों ने बड़े अवॉर्ड्स झटके हैं। इस रेस में जवान से लेकर सैम बहादुर समेत कई फिल्मों ने बाजी मारी है। पढ़ें पूरी लिस्ट।

By: Shivani Bansal  |  Published: January 28, 2024 4:37 PM IST

Filmfare Awards 2024 Winner List Out: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में किसने मारी बाजी? यहां देखें पूरी लिस्ट

Filmfare Awards 2024 Winner List Out: 69वें ह्यूडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 का भव्य आयोजन इस बार गुजरात में हो रहा है। गुजरात के गांधीनगर में बीते दिन से ही सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो चुका है। जहां कई फिल्म स्टार्स पहले ही पहुंच चुके हैं। इस भव्य आयोजन में बीती रात फिल्मों के तकनीकी अवॉर्ड्स का ऐलान किया गया था। जिसमें शाहरुख खान स्टारर मूवी जवान से लेकर रणबीर कपूर की एनिमल और विक्की कौशल की सैम बहादुर ने बड़े अवॉर्ड्स हासिल किए। गुजरात के गांधीनगर में दो दिन तक चलने वाले 69वें ह्यूडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 की आखिरी रंगीन शाम 28 जनवरी को लगने वाली है। जहां दूसरे दिन फिल्मों के सभी अवॉर्ड्स का ऐलान कर दिया जाएगा।

इससे पहले फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की इस लिस्ट में बीते दिन हुए तकनीकी श्रेणी में जवान, एनिमल और सैम बहादुर ने बाजी मारी। जबकि 12वीं फेल ने भी बड़ा अवॉर्ड अपने नाम किया। यहां देखें इन फिल्मों ने किस-किस कैटेगरी में अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट

तकनीक श्रेणी में इन फिल्मों ने मारी बाजी

बेस्ट एक्शन मूवी - जवान
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर - हर्षवर्धन रामेश्वर (मूवी- एनिमल)
बेस्ट कोरियोग्राफी - गणेश आचार्य (गाना- वॉट झुमका, मूवी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - अविनाश अरुण ध्वारे आईएससी (थ्री ऑफ अस)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन - सचिन लोवेलेकर, दिव्या गंभीर, निधि गंभीर (मूवी- सैम बहादुर)
बेस्ट एडिटिंग- जसकुंवर सिंह कोहली और विधु विनोद चोपड़ा (मूवी- 12वीं फेल)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- सुब्रता चक्रवर्ती और अमित राय (मूवी - सैम बहादुर)
बेस्ट साउंड डिजाइन - कुणाल शर्मा (मूवी- सैम बहादुर) और सिंक सिनेमा (मूवी- एनिमल)
बेस्ट वीएफएक्स - रेड चिलीज (मूवी- जवान)

ये सितारे करेंगे ऑन स्टेज परफॉर्म

69वें ह्यूडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 के लिए गुजरात में फिल्म स्टार वरुण धवन पहले ही पहुंच चुके हैं। वो यहां जमकर अपनी डांस परफॉर्मेंस की रिहर्सल भी कर रहे हैं। जिसका वीडियो भी सामने आ चुका है। इधर, इस अवॉर्ड नाइट में अदाकारा करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर भी ऑन स्टेज परफॉर्म करेंगी। जबकि, जाह्नवी कपूर भी यहां स्टेज पर परफॉर्मेंस देने वाली हैं। साथ ही फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन भी इस अवॉर्ड्स नाइट ऑन स्टेज परफॉर्म करने वाले हैं। तो क्या आप इस ग्रैंड इवेंट के लिए उत्साहित हैं। अपनी राय हमें कमेंट्स कर बता सकते हैं।


About the Author

Shivani Bansal