Sunny Deol Follow This Actress on Instagram: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां ज्यादातर स्टार्स अपने फैंस के बीच एक्टिव रहकर लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं। इंडस्ट्री में अभी भी कई एक्टर्स ऐसे हैं, जो सोशल मीडिया पर नहीं हैं। फैंस इनके डेब्यू का बेसब्री से इंतजार रहे हैं। कई एक्टर्स ऐसे भी हैं, जो इंस्टाग्राम पर केवल अपने पसंदीदा एक्टर या एक्ट्रेस को फॉलो करते हैं। ऐसे में आज हम अपनी इस खास रिपोर्ट में आपको 90 के दशक के एक्शन स्टार सनी देओल के बारे में बताने है कि वो इंस्टाग्राम मात्र एक हसीना को फॉलो करते हैं।
सनी देओल के इंस्टाग्राम अकाउंट की बात करें तो अभिनेता बॉलीवुड एक्ट्रेस सहर बाम्बा (Sahher Bambba) को फॉलो करते हैं। हालांकि सनी देओल के फॉलोअर्स लिस्ट में उनकी फैमिली मेंबर्स भी शामिल हैं। बता दें सहर बम्बा ने सनी देओल के निर्देशन में बनी फिल्म 'पल पल दिल के पास' में लीड रोल निभाया था। इस फिल्म से सनी देओल के बेटे करण देओल ने कदम रखा था। हालंकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में कामयाब नहीं रही थी। फिल्म 30 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाई गई थी और इसने केवल बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये ही कमाए थे।
TRENDING NOW
सनी देओल अभी भी बॉलीवुड के बिजी एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता के पास इन दिनों कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं, जिनपर अभिनेता काम कर रहे हैं। सनी देओल ने हाल ही में 'गदर 2' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में सनी देओल को एक बार तारा सिंह के किरदार में देखने के लिए फैंस बेताब हैं। फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल भी लीड रोल में हैं। इसका निर्देशन अनिल शर्मा नी ही किया है। 'गदर 2' के अलावा सनी देओल के पास 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट', 'अपने 2', 'सूर्या' और 'बाप' जैसी कई फिल्में हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates