SHOCKING !! काजोल ने किया खुलासा, क्यों की थी अजय देवगन से शादी ?

काजोल ने जब अजय देवगन के साथ शादी करने का फैसला किया था तब वो मात्र 23 साल की थीं

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: October 13, 2016 9:39 AM IST

काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक हैं। मीडिया की चमक दमक से दूर रहने वाला यह कपल अपनी लाइफ को प्राइवेट ही रखना पसंद करता है। शादी के कई सालों बाद भी इन्होंने अपनी शादी के बारे में या अपनी मैरिड लाइफ के बारे में बहुत कम ही लोगों के सामने रिवील किया है। काजोल और अजय के फैंस हमेशा से ही इनके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते थे लेकिन इधर-उधर से उड़ती-उड़ती खबरों से उन्हें काम चलाना पड़ता था लेकिन उन फैंस के लिए एक खुशखबरी की बात है। क्योंकि काजोल की जिंदगी के बारे में बड़े-बड़े राज़ उनके फ्रैंड मिक्कि कॉन्ट्रेक्टर ने एक शो के दौरान लोगों के सामने खोल कर रख दिए हैं। [इसे भी पढ़ें- OMG !! जब सोशल मीडिया पर ही अपनी बीबी काजोल से इश्क लड़ाने लगे अजय देवगन]

मिक्कि के अनुसार जब काजोल ने सबसे पहले उन्हें बताया था कि वो अजय से शादी करने वाली हैं तो उनका मुंह खुला रह गया था। उनका सिर्फ एक ही सवाल था, क्यों? मिक्कि के बताया, “जब काजोल ने यह फैसला लिया था तब वो मात्र 23 साल की थी। उसका करियर काफी अच्छा चल रहा था। जब मैंने यह सुना तो मैं चौंक गया था, शायद इसलिए भी क्योंकि मैं अजय को उस समय जानता नहीं था और शायद आज भी मैं अजय को न के बराबर ही जानता हूं।” [इसे भी पढ़ें- क्या जैकलीन फर्नांडिस के कारण अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बीच बढ़ रही हैं दूरियां ?]

विक्की के अनुसार काजोल ने उन्हे बताया था कि, “मुझे लगता है कि यह मेरी ज़िंदगी का सही समय है जब मैं शादी के बंधन में बंध जाऊं। मैंने लगातार 9 साल फिल्मों में काम किया है, अब समय आ गया है कि मैं काम के मामले में थोड़ा आराम करूं क्योंकि मैं हमेशा ऐसे जीना नहीं चाहती हूं। इस समय मेरी साल में 4 फिल्में रिलीज होती है, शादी के बाद शायद एक ही होगी लेकिन मैं उसमें ज्यादा खुश रह सकूंगी।”

उसी शो पर काजोल ने अपने सबसे पंसदीदा किरदार को बताते हुए कहा कि, “कुछ-कुछ होता है का अंजली का किरदार शायद मेरे दिल के सबसे करीब है क्योंकि मैं खुद उसी की तरह हूं। मुझे खुद नहीं पता था कि मैं क्या पहनूं, कैसे रहूं। अपने शुरुआती दिनों में मैं खुद ही एक टॉम बॉय की तरह थी।” तो दोस्तो आपको क्या लगता है काजोल का फैसला सही था या गलत हमें कमेंट करके जरुर बतायें। हम आपके लिए अजय-काजोल की ज़िंदगी के अनछुए पहलू लेकर फिर से हाज़िर होंगे।