Finally !! 'ऐ दिल है मुश्किल' का टीज़र देखने के बाद सलमान खान ने ऐश्वर्या पर कमेंट

जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब से सलमान खान ने अपनी जुबान पर ताला लगा रखा था

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: September 23, 2016 9:50 AM IST

सलमान खान का जवाब काफी चौंकाने वाला है

जब से रणबीर कपूर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का टीज़र रिलीज हुआ था तभी से फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती की तारीफ हो रही थी। हर किसी के दिमाग में टीज़र को देखने के बाद दो ही बातें रह गयीं थी। पहली ऐश और रणबीर की केममिस्ट्री और दूसरी ऐश की खूबसूरती। इन दोनों ही चीजों पर हर कोई बात कर रहा था लेकिन अगर कोई चुप था तो बॉलीवुड के दबंग सलमान खान। सलमान खान से बार-बार पूछे जाने पर भी उन्होंने पब्लिकी कुछ नहीं कहा था। लेकिन ये चुप्पी कब तक रहती आखिरकार सलमान ने भी इस टीज़र को देखने के बाद अपनी जुबान खोल दी है। [इसे भी पढ़ें- सलमान खान ने कैसे बनाई इन एक्ट्रेसेज की किस्मत]

एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक जब सलमान खान ने 'ऐ दिल है मुश्किल' का टीज़र देखा तो वो ऐश को देखने के बाद कह उठे, ‘She is so beautiful’। इस उम्र में भी वह कितनी खूबसूरत लगती हैं, किसी भी इंसान का दिल उन पर आ जायेगा। फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश ने रणबीर के साथ कुछ बोल्ड सीन भी दिए हैं, उस पर सलमान ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। फिल्म में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा फवाद खान और अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। [इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड के इस एक्टर से बेपनाह इश्क करती थीं सोनाक्षी सिन्हा]

वैसे आपको बता दें कि सलमान खान का ऐश के साथ काफी समय पहले ही ब्रेक-अप हो चुका है। दोनों ने एक दूसरे के साथ हुए ब्रेक-अप पर चुप्पी साधते हुए, अलग-अलग रास्तों पर जाना ही अच्छा समझा था। इस समय ऐश बच्चन खानदान की बहू हैं तो सलमान खान की भी शादी की खबरें आ रही हैं।