सोनाक्षी सिन्हा ने खोल दी है अपने दिल की खिड़की, ऐसा है उनके सपनों का राजकुमार !!

आखिरकार सोनाक्षी सिन्हा ने बता ही दिया कि उनको कैसे लड़के का इंतज़ार है, जिसको वो अपना दिल देने को बेकरार हैं

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: October 4, 2016 10:04 AM IST

आखिरकार सोनाक्षी सिन्हा ने बता ही दिया कि उन्हें कैसे लड़के का इंतज़ार है

बॉलीवुड में फिल्म ‘दबंग’ से सोनाक्षी सिन्हा ने एंट्री क्या ली, लोगों ने उनका नाम ही रख दिया ‘दबंग गर्ल’। इस नाम ने सोनाक्षी की इमेज को पूरी तरह से बदल कर ही रख दिया। इसी नाम का फर्क है कि कोई भी लड़का उनके सामने अपने दिल की बात रखने में डरता है। हर कोई समझता है कि अगर उसने अपने दिल ही बात सोनाक्षी को सुनाई तो वो उसे कह देगी ‘खामोश’ लेकिन वो ये भूल गये कि आखिरकार सोनाक्षी भी एक लड़की है। उनके सीने में भी एक दिल है, जो प्यार करना चाहता है। सोनाक्षी के भी कुछ सपने हैं, कुछ असमान हैं। [इसे भी पढ़ें- SHOCKING !! अमृता सिंह और करीना कपूर की लड़ाई की पूरी सच्चाई आयी सामने !!]

खैर अब उन लड़कों के लिए खुशखबरी की बात है, जो सोनाक्षी को दिलो-जान से पसंद करते हैं क्योंकि खुद सोनाक्षी ने अब अपने दिल की खिड़की खोल दी है। जी हां, एक लीडिंग मीडिया हाउस से बात करते हुए सोनाक्षी ने अपने सपनों के इस राजकुमार के बारें में खुलकर अपनी राय जाहिर की। सोनाक्षी सिन्हा के अनुसार, ‘मेरे सपनों का राजकुमार एकदम फिल्मी नहीं होगा, वो एक ऐसे इंसान होगा जिसका सेंस ऑफ ह्यूमर बेहतरीन होगा ताकि वो मुझे हर वक्त हंसा सके।’ चलिए सोनाक्षी हम तो यही कहेंगे कि आपके इस सिग्नल के बाद आपके लिए लड़कों की लाइन लग जाए और आप अपने लिए सबसे बेहतरीन लड़का ढूंढ सकें। [इसे भी पढ़ें- हिंदुस्तान का यह महान इंसान नहीं जानता कि कौन हैं शाहरुख़ खान]

वैसे खबरें थीं कि सोनाक्षी जल्दी ही अपने पापा शत्रुघ्न सिन्हा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं लेकिन उस खबर पर अभी तक कोई अधिकारिक मोहर नहीं लग पायी है। सोनाक्षी के अनुसार वो खुद अपने पापा के साथ स्क्रीन पर काम करा चाहती हैं लेकिन अभी तक कोई अच्छी स्क्रिप्ट उनके पास नहीं है। जब ही कोई अच्छी फिल्म उनके पास आती है वो जरुर उसे करना चाहेंगी।