Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'धुरंधर 2 का इंतजार', फिनलैंड के राष्ट्रपति के घर में भी दिखा 'धुरंधर' का क्रेज, बेटे के कहने पर देखी रणवीर सिंह की फिल्म

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का क्रेज सिर्फ भारत तक ही नहीं है बल्कि दुनियाभर में लोग इस फिल्म के दीवाने हो चुके हैं. फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने हाल ही में यह फिल्म देखी है और अब वो 'धुरंधर 2' का इंतजार कर रहें हैं.

By: Shreya Pandey  |  Published: March 8, 2026 9:43 PM IST

'धुरंधर 2 का इंतजार', फिनलैंड के राष्ट्रपति के घर में भी दिखा 'धुरंधर' का क्रेज, बेटे के कहने पर देखी रणवीर सिंह की फिल्म
dhurandhar

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का जलवा अब सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार फिनलैंड तक पहुंच गया है. यकीन मानिए, रणवीर की स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ के फैन अब कोई आम इंसान नहीं, बल्कि खुद फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब बन गए हैं. भारत की राजकीय यात्रा पर आए राष्ट्रपति स्टब ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान एक मजेदार खुलासा किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

बेटे की सलाह और धुरंधर का खुमार

राष्ट्रपति स्टब ने हंसते हुए बताया कि उनके बेटे ने उन्हें भारत आने से पहले 'धुरंधर' देखने की सख्त सलाह दी थी. उन्होंने कहा, "मेरे बेटे के कहने पर मैंने फिल्म देखी और सच कहूं तो आतंकवाद के खिलाफ इसकी दमदार कहानी मुझे बेहद पसंद आई. अब तो मैं भी रणवीर सिंह का फैन हो गया हूं" इतना ही नहीं, राष्ट्रपति ने यह भी साफ कर दिया कि वे अब 19 मार्च 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि उसी दिन फिल्म का सीक्वल ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ रिलीज हो रहा है.

ट्रेलर ने बढ़ाया पारा

जिस वक्त राष्ट्रपति फिल्म की तारीफ कर रहे थे, ठीक उसी समय यानी 7 मार्च को मेकर्स ने धुरंधर 2’ का खौफनाक ट्रेलर रिलीज कर दिया. ट्रेलर में रणवीर सिंह अपने किरदार ‘जसकीरत सिंह रंगी’ के रूप में फिर से आग लगा रहे हैं. इस बार कहानी और भी डार्क है. जसकीरत कराची के सबसे खतरनाक इलाकों (जैसे ल्यारी) में घुस चुका है और वहां के आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की प्लानिंग कर रहा है.

फिल्म के स्टारकास्ट और कहानी

याद दिला दें कि पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के पीछे सिर्फ रणवीर नहीं, बल्कि पूरी स्टारकास्ट का हाथ था. अक्षय खन्ना ने फिल्म में 'रहमान डकैत' के किरदार में जान फूंक दी थी. वहीं संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के किरदार को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था. सारा अर्जुन की परफॉर्मेंस ने सबको चौंका दिया था. आपको बता दें कि फिल्म का सीक्वल वहीं से शुरू होगा जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था, यानी जसकीरत की असली पहचान के खुलासे के बाद की तबाही.

रिलीज और भाषाएं

अगर आपने अब तक पहला पार्ट मिस कर दिया है, तो फौरन नेटफ्लिक्स (Netflix) पर जाकर देख लीजिए, वरना दूसरे पार्ट का मजा अधूरा रह जाएगा. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है. यह फिल्म सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज होगी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.