प्रिया प्रकाश वारियर की आने वाली मलयालम फिल्म के एक गाने का विरोध अभी थमा भी नहीं है कि अब इसी तरह के विरोध का सामना दिलजीत दोसांझ को भी करना पड़ रहा है। मुस्लिम कट्टरपंथियों की तरह अब सिखों की भी भावनाएं आहत हो गई है। दरअसल दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' के एक गाने पर बवाल मच गया है।
इस फिल्म के गाने 'पेंट में गन' गाने पर थिरकते पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत के खिलाफ सिख कट्टरपंथियों ने शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद एफआईआर दायर हो गई है।
दरअसल सिख समुदाय के लोगों का कहना है कि सिख बंदूक नहीं बल्कि अपने साथ कटार रखते है। इस गाने में गाए गए यह बोल उनके धर्म के विपरीत है। दिलजीत पर निशाना साधते हुए सिख समुदाय के लोगों ने कहा है कि क्या दिलजीत को इतनी सी बात पता नहीं है।
मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिलजीत के खिलाफ यह एफआईआर अमृतसर और दिल्ली में दर्ज हुई है। बता दें यह गाना दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में दर्शाया गया है। दिलजीत दोसांझ की यह फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में दिलजीत के साथ लीड रोल में सोनाक्षी सिन्हा है।
दिलजीत दोसांझ इन दिनों न सिर्फ पंजाबी बल्कि हिंदी फिल्मों में भी काफी व्यस्त है। बुधवार को ही उनकी एलबम 'कॉन्फिडेंशियल' का एक नया गाना रिलीज हुआ। इस गाने 'हाई एंड' में दिलजीत का दिलकश पंजाबी अंदाज खासा लोकप्रिय हो रहा है।
लेकिन फिलहाल अपनी फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क के इस गाने के विरोध के बाद इस कलाकार को मुसीबतों से दोचार होना पड़ सकता है।
बॉलीवुड की दुनिया से जुड़ी और खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें